कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप-स्कैनर और नकदी बरामद, चार बदमाश अब भी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले की राजगढ़ थाना पुलिस ने कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, नकदी और अन्य सामान सहित करीब 40 हजार रुपए का माल बरामद किया है। वहीं, वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
कियोस्क संचालक को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे राजगढ़-तिरला मार्ग स्थित ग्राम छढ़ावद में कियोस्क संचालक रवि पिता हरिसिंह राठौड़ से डकैती की वारदात हुई थी। घटना के बाद राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। घटनास्थल के आसपास के तकनीकी साक्ष्य, क्राइम टीम की जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने अश्विन उर्फ कालू (18) और सचिन (20), दोनों निवासी ग्राम कालीदेवी, थाना टांडा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
लैपटॉप, स्कैनर और नकदी बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से डेल कंपनी का लैपटॉप (कीमत लगभग 20 हजार रुपए), फिंगरप्रिंट स्कैनर मशीन नीले रंग का बैग, 15,800 रुपए नकद बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।
चार आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल लोकेश पिता करम सिंह डावर, प्रवीण पिता भगवान सिंह डावर, रईस पिता धूम सिंह भील (सभी निवासी ग्राम कालीदेवी) तथा बबलू निवासी ग्राम देवता, थाना बाग अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि सभी फरार आरोपियों जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!