नर्मदा के समग्र विकास का रोडमैप तैयार: परिक्रमा मार्ग होगा अतिक्रमण मुक्त; मंदिरों में बनेंगे अन्नक्षेत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने मां नर्मदा के संरक्षण, स्वच्छता और समग्र विकास के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई नर्मदा समग्र मिशन की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मार्ग पर साइन बोर्ड (सूचना पट्टिकाएं) लगाए जाएं। साथ ही मार्ग में स्थित मंदिरों में अन्नक्षेत्र विकसित किए जाएं तथा आवश्यकता अनुसार दीनदयाल रसोई भी शुरू की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत से अधिक आबादी की जीवनरेखा है। इसे निर्मल और अविरल बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि अब नर्मदा समग्र मिशन की बैठक हर महीने आयोजित होगी, ताकि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जा सके।
परिक्रमा मार्ग से हटेगा अतिक्रमण
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा परिक्रमा पथ से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज किया जाए। साथ ही नदी तट के धार्मिक और पवित्र स्थलों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
'नमन मिशन' से होगा समग्र विकास
बैठक में बताया गया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 'नमन मिशन' (नर्मदा मिशन) का प्रारूप तैयार किया है। इस मिशन का उद्देश्य नर्मदा के जल को निर्मल और अविरल बनाए रखने के साथ-साथ नर्मदा घाटी क्षेत्र का समग्र विकास करना है।
राज्य सरकार ने मिशन के लिए हर वर्ष 100 करोड़ रुपये के अनुदान का प्रस्ताव रखा है। वर्ष 2026-27 के लिए मिशन का विस्तृत रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है।
अमरकंटक में बनेगा जैव विविधता प्रबंधन संस्थान
नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में जैव विविधता प्रबंधन संस्थान स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 32 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा वन विभाग नर्मदा घाटी क्षेत्र में 415 हेक्टेयर भूमि पर 2.70 लाख पौधे लगाएगा।
मुख्यमंत्री होंगे मिशन के अध्यक्ष
'नमन मिशन' के प्रारूप के अनुसार मुख्यमंत्री मिशन की साधारण सभा के अध्यक्ष होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव सचिव तथा अपर मुख्य सचिव (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) सह-सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।
मिशन में जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, नगरीय विकास, वन, पर्यावरण, पर्यटन, कृषि, वित्त, राजस्व, संस्कृति और धर्मस्व सहित कई विभागों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को भी मिशन का हिस्सा बनाया जाएगा।
नर्मदा कोष पोर्टल और 35 एसटीपी का निर्माण
बैठक में नगरीय विकास विभाग ने बताया कि नर्मदा घाटों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए 'नर्मदा कोष पोर्टल' विकसित किया जा रहा है।इसके साथ ही नर्मदा क्षेत्र के 21 नगरों में 35 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाए जा रहे हैं, जिन्हें दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं से नर्मदा में प्रदूषित पानी के प्रवाह को रोकने में मदद मिलेगी।
ओंकारेश्वर और महेश्वर में पर्यटन को बढ़ावा
सरकार ओंकारेश्वर के विकास के लिए स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (SADA) गठित करने की तैयारी कर रही है। वहीं महेश्वर में 18 होमस्टे विकसित किए जा चुके हैं। इसके अलावा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 13 गांवों में 79 होमस्टे तैयार किए गए हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित समाचार

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!