खबर
Top News

पहली बारिश में धंस गई करोड़ों की सड़क: शिकायतों को किया नजरअंदाज; कभी भी हो सकता है हादसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 3:01 pm
शेयर करें:
पहली बारिश में धंस गई करोड़ों की सड़क

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यप्रणाली एक फिर सवालों के घेरे में है। अर्जुन बरोदा से सिलोटिया मार्ग पर करोड़ों रुपए से निर्मित सड़क मानसून की पहली ही बारिश में धंस गई। सड़क के नीचे दो से तीन फीट तक खाली जगह बन चुकी है।

सड़क का पूरा बेस बजरी, चूरी और मुरम बारिश के साथ बह गया है। इससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया। सबसे गंभीर बात यह है कि इस खतरे की लिखित चेतावनी महीनों पहले ही विभाग, मंत्री और संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी थी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अब पहली ही बारिश ने न केवल सड़क की गुणवत्ता का खुलासा कर दिया, बल्कि विभागीय लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।

पहली बारिश ने ही खोल दी निर्माण की असलियत
मानसून की पहली बारिश के साथ ही सड़क का नाले वाला हिस्सा धंस गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के नीचे दो से तीन फीट तक मिट्टी बह चुकी है। सड़क अंदर से खोखली हो गई है।

कभी भी सड़क का बड़ा हिस्सा टूट सकता है। इस मार्ग से रोज ग्रामीण, किसान, स्कूली बच्चे और भारी वाहन गुजरते हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ठेकेदार पर भी उठे सवाल... ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार कुलदीप शर्मा को कई बार सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार कार्य कर दिया जाता तो आज सड़क धंसने की नौबत नहीं आती।

सरपंच ने तीन महीने पहले लिखी थी जनहानि की आशंका
ग्राम पंचायत मंडलावदा की सरपंच निर्मला सुरेंद्रसिंह चौहान ने 7 अप्रैल 2026 को लोक निर्माण विभाग, डिवीजन-2, इंदौर के कार्यपालन यंत्री को लिखित पत्र भेजकर स्पष्ट चेतावनी दी थी। पत्र में कहा गया था कि सिलोटिया से अर्जुन बरोदा एवं पलासिया तक बनने वाली सड़क गहरे नाले के किनारे से गुजर रही है।

नाले की गहराई लगभग 30 से 35 फीट है। यदि नाले के किनारे पत्थर पिचिंग एवं सीमेंट-कांक्रीट सुरक्षा कार्य नहीं कराया गया तो भविष्य में सड़क धंस सकती है और जनहानि की आशंका बनी रहेगी। इसके बावजूद विभाग ने न तो सुरक्षा कार्य कराया और न ही चेतावनी को गंभीरता से लिया।

मंत्री से भी मांगी गई थी सेफ्टी वॉल की मंजूरी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य विद्या माखनलाल पटेल ने 27 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को पत्र भेजा। पत्र में स्पष्ट लिखा गया कि अर्जुन बरोदा-सिलोटिया मार्ग नाले के बिल्कुल पास से गुजर रहा है।

यदि लगभग 100 फीट लंबी सेफ्टी वॉल बना दी जाए तो सड़क सुरक्षित रहेगी। मंत्री से तत्काल स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया। यह पत्र भी प्रशासनिक तंत्र के पास पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सवालों के घेरे में पीडब्ल्यूडी
पूरा मामला कई गंभीर प्रश्न खड़े करता है

जब खतरे की लिखित सूचना पहले ही मिल चुकी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

तकनीकी अधिकारियों ने निरीक्षण क्यों नहीं किया?

सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता की जांच किसने की?

यदि सड़क का बेस पहली बारिश में ही बह गया तो निर्माण सामग्री की गुणवत्ता क्या थी?

क्या भुगतान गुणवत्ता परीक्षण के बिना कर दिया गया?

सरकार और पीडब्ल्यूडी से 10 सवाल
चेतावनी मिलने के बाद भी सुरक्षा कार्य क्यों नहीं कराया गया?

सड़क निर्माण की तकनीकी स्वीकृति किसने दी?

गुणवत्ता परीक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?

पहली बारिश में सड़क धंसने की जिम्मेदारी किसकी है?

ठेकेदार पर क्या कार्रवाई होगी?

संबंधित इंजीनियरों की जवाबदेही तय होगी या नहीं?

सड़क का भुगतान किस आधार पर किया गया?

क्या निर्माण सामग्री का स्वतंत्र परीक्षण कराया जाएगा?

दुर्घटना होने पर जिम्मेदार कौन होगा?

क्या पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाएगी?

पूरा प्रोजेक्ट 2 करोड़ 99 लाख का था
ठेकेदार कुलदीप शर्मा ने बताया कि ग्राम अर्जुन बरोदा से सिलोटिया तक की 3 किलोमीटर की सड़क बनाई गई है, पूरा प्रोजेक्ट 2 करोड़ 99 लाख का था, जो पूर्ण हो चुका है, उक्त नाला प्रायवेट लैंड पर मौजूद हैं, जिस पर सेफ्टी वॉल लगभग 100 मीटर तक बनना है,जिसकी गहराई 12 से 15 मीटर है जिसका खर्च 1 से डेढ़ करोड़ रुपए तक होना है जो सड़क निर्माण से अतिरिक्त है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी अधिकारी द्वारा की जाना है वह शासन से अनुमति मिलती है तो वह बन पाएगा।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 3 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 3 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 3 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 3 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 3 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 3 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 3 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 3 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 3 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 3 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 3 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 4 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 4 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 4 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 4 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 4 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 4 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 4 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 4 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!