सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां: स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; महिला को आयशर ने कुचला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित चालकों की तलाश की जा रही है।
सड़क पार कर रही महिला को आयशर ने कुचला
पहला हादसा लवकुश चौराहे के समीप हुआ, जहां खरगोन निवासी रीना पत्नी शेरसिंह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार आयशर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के दोनों पहिए महिला के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आयशर वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
फैक्ट्री से लौट रहे दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दूसरा हादसा मंगलवार रात आजाद नगर थाना क्षेत्र के तीन इमली इलाके में हुआ। यहां स्कूटी से घर लौट रहे दो दोस्तों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पालदा निवासी जीत निहाले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी संजू गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक पालदा क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन चालकों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपितों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!