रिटायर्ड शिक्षक से 29.50 लाख की ठगी: 48 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। ठगों ने एक रिटायर्ड शिक्षक को 48 घंटे तक मानसिक रूप से बंधक बनाकर उनसे करीब 29 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली।
मुंबई खाते से जोड़कर डराया
जानकारी के मुताबिक, ठगों ने पीड़ित को परिवार सहित आरोपी बनाए जाने का डर दिखाकर यह ठगी की। पीड़ित प्रेम सिंह कुशवाह, निवासी भिंड, पेशे से रिटायर्ड शिक्षक हैं।
जांच एजेंसी का अधिकारी बताया
ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कॉल किया और कहा कि मुंबई में उनके नाम से जुड़े एक बैंक खाते में डेढ़ करोड़ रुपये की फ्रॉड राशि ट्रांसफर हुई है। इसके बाद उन्हें बताया गया कि यदि उन्होंने सहयोग नहीं किया, तो उन्हें और उनके परिवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बना दिया जाएगा।
48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट
ठगों ने प्रेम सिंह को फोन और वीडियो कॉल के जरिए 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। उन्हें किसी से संपर्क न करने, घर से बाहर न निकलने और लगातार कॉल पर बने रहने का दबाव बनाया गया। मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी।
30 खातों में ट्रांसफर हुई रकम
जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम तीन लेयर में करीब 30 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। साइबर ठगों ने पूरी योजना के तहत रकम को इधर-उधर किया, जिससे ट्रैक करना मुश्किल हो सके।
8 लाख रुपए किए फ्रीज
मामले की जानकारी मिलने पर राज्य साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 8 लाख रुपए विभिन्न खातों में फ्रीज करवा दिए। हालांकि ठग इससे पहले ही लगभग 19 लाख रुपए निकालने में सफल हो चुके थे।
साइबर सेल जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस और साइबर सेल की टीमें खातों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अंतरराज्यीय साइबर गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!