खबर
Top News

रहवासियों ने मटके फोड़कर जताया विरोध, की नारेबाजी: जलसंकट को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मई 2026, 8:41 pm
शेयर करें:
रहवासियों ने मटके फोड़कर जताया विरोध, की नारेबाजी

कांग्रेस के नेतृत्व में निगम के सभी 22 जोनल कार्यालयों का घेराव

निगम मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष और अपर आयुक्त में हुई तीखी बहस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी में जलसंकट को लेकर आखिरकार शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़कों पर उतरे हजारों लोगों ने इंदौर नगर निगम की विफलता के खिलाफ निगम के सभी 22 जोनल कार्यालयों का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस द्वारा आहूत इस प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने खाली मटके फोड़कर विरोध जताया, साथ ही निगम से पर्याप्त व स्वच्छ पानी देने की मांग की।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शहर में पानी की समस्या को लेकर निगम के सभी 22 जोनल कार्यालयों के घेराव का ऐलान किया था। इसके तहत प्रत्येक जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए अलग से प्रभारी नियुक्त किए गए थे।

जलसंकट झेल रहे हजारों नागरिक स्वेच्छा से इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सुबह से ही सभी जोनल कार्यालय पर कांग्रेस के झंडे लहराते हुए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जोनल कार्यालय पर मौजूद अधिकारी को ज्ञापन देखकर क्षेत्र में पानी की समस्या बताते हुए तत्काल निराकरण की मांग की गई।

पार्षद की जिम्मेदारी बताकर पाठक ने झाड़ा पल्ला
इधर, निगम मुख्यालय में चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जल व्यवस्था प्रभारी अपर आयुक्त आशीष पाठक को ज्ञापन दिया। इस दौरान पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर पाठक और चौकसे के बीच तीखी बहस हो गई।

पाठक का कहना था कि हर पार्षद को टैंकर दे दिए हैं, अब पानी उपलब्ध कराना पार्षद की जिम्मेदारी है, जबकि चौकसे का कहना था कि टैंकर देने से कुछ नहीं होगा। टैंकर भरने की भी व्यवस्था करना पड़ेगी।

उन्होंने कहा यह कितना शर्मनाक है कि 20 साल में नगर निगम अपने विभाग में पानी की मोटर सुधारने की व्यवस्था नहीं कर पाया।

आज सैकड़ों बोरिंग मोटर खराब हो जाने के कारण बंद हैं। यदि मोटर सुधार दी जाए तो बड़े क्षेत्र में पानी की समस्या हल हो जाएगी।

संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान
Top News

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

about 10 hours ago
बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार
Top News

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

about 10 hours ago
कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर
Top News

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

about 11 hours ago
रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी
Top News

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

about 11 hours ago
सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री
Top News

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

about 11 hours ago
खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

about 11 hours ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

about 12 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

about 12 hours ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

about 12 hours ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

about 12 hours ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 12 hours ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 12 hours ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 13 hours ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 13 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 13 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 13 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 13 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!