खबर
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग: ‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 6:21 pm
शेयर करें:
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग

3.3 किमी टनल निर्माण से 60 साल पुराने मकानों को खतरा, बोरिंग सूखने और जमीन धंसने की आशंका में हाई कोर्ट पहुंचे रहवासी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया क्षेत्र के वार्ड 49 में प्रस्तावित भूमिगत मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का आंदोलन और तेज हो गया है। कल देर रात तिलक नगर, साईंनाथ कॉलोनी, गोयल नगर, संविद नगर और महावीर नगर समेत 20 से अधिक कॉलोनियों के सैकड़ों लोगों ने बंगाली चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में एकत्र होकर हाथों में मोमबत्तियां और ‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर प्रदर्शन किया। नागरिकों ने प्रस्तावित मार्ग में बदलाव की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

रहवासियों का कहना है कि वे मेट्रो परियोजना के विरोधी नहीं हैं, लेकिन घनी आबादी के नीचे टनल बोरिंग मशीन से होने वाली खुदाई से 10,000 से अधिक परिवारों के बोरवेल सूखने, भूजल स्तर बिगड़ने और 50 से 60 वर्ष पुरानी इमारतों की नींव प्रभावित होने का सीधा खतरा है।

विशेषज्ञों की राय लेने के दिए निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर प्रस्तावित रूट पर स्थगन की मांग की है। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो अधिकारियों को तकनीकी पहलुओं की जांच करने और विशेषज्ञों की राय लेने के निर्देश दिए हैं।

रहवासियों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मेट्रो को वर्ल्ड कप चौराहा, शिवाजी प्रतिमा, एमवाय अस्पताल होते हुए बस स्टैंड की ओर ले जाने का वैकल्पिक प्रस्ताव दिया है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अमिताभ उपाध्याय, संघर्ष समिति प्रतिनिधि, विपुल जैन, विकास मिश्रा, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास समिति अध्यक्ष अभिषेक भार्गव, सीए मनीष जैन, अंकित दुबे छात्र नेता, व्यापारी राजेश जैन, राजीव जैन, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश जैन, पर्यावरण कार्यकर्ता अतुल दुबे, किरण राजवैद्य, सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडेय, संगीता पांडेय और नवीन वर्मा उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

4 minutes ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

16 minutes ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

17 minutes ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

26 minutes ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

40 minutes ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

40 minutes ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 1 hour ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 1 hour ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 1 hour ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 1 hour ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 2 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

about 2 hours ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

about 2 hours ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 2 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 2 hours ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 2 hours ago
अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद
Top News

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
फिर गहराने लगी पानी की किल्लत
Top News

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

about 2 hours ago
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!