तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को राहत: पत्नी ने वापस ली तलाक की अर्जी; फैमिली कोर्ट ने केस किया बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चेन्नई।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुईं और न्यायाधीश सुजाता को अर्जी वापस लेने की जानकारी दी। इसके बाद अदालत ने तलाक की याचिका स्वीकार करते हुए मामला समाप्त कर दिया।
फरवरी में दायर की थी अर्जी
संगीता ने फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दायर की थी। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति के किसी अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध हैं। हालांकि, उन्होंने किसी अभिनेत्री का नाम नहीं लिया था। याचिका में यह भी कहा गया था कि उन्हें मानसिक प्रताड़ना, उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ा तथा वैवाहिक संबंध पूरी तरह टूट चुके हैं।
इस मामले की कानूनी प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू हुई थी। बाद में सुनवाई को 20 अप्रैल तक टाल दिया गया था। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान यह मामला काफी चर्चा में रहा।
अभिनेत्री तृषा का नाम जुड़ा
सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में अभिनेत्री तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जाता रहा, लेकिन विजय और तृषा दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है और इन अटकलों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि विजय ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब संगीता द्वारा याचिका वापस लेने के साथ ही इस तलाक मामले का कानूनी पटाक्षेप हो गया।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!