महाकाल की शाही सवारी से पहले मार्ग का कायाकल्प: 24 मीटर चौड़ी होगी सड़क; ऐतिहासिक गेट को मिलेगा पुराना स्वरूप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल की शाही सवारी से पहले उज्जैन के सतीगेट मार्ग को नया रूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। 7 सितंबर को निकलने वाली शाही सवारी को देखते हुए नगर निगम कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के काम को प्राथमिकता से पूरा करने में जुटा है। इस मार्ग को सिंहस्थ से पहले भी विकसित किया जाना है।
निगमायुक्त ने किया मार्ग का निरीक्षण
मंगलवार शाम नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों के साथ कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सतीगेट सहित अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को शाही सवारी से पहले जरूरी काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
24 मीटर चौड़ी होगी सड़क
सड़क चौड़ीकरण के बाद मार्ग को करीब 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। परियोजना में सड़क निर्माण के साथ नाली, पेयजल लाइन और बिजली के पोल शिफ्ट करने का काम भी शामिल है। चौड़ीकरण में बाधा बन रहे भवनों को हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
सतीगेट को मिलेगा ऐतिहासिक स्वरूप
कंठाल और छत्री चौक के बीच स्थित ऐतिहासिक सतीगेट इस परियोजना का प्रमुख हिस्सा है। चौड़ीकरण के बावजूद गेट के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए उसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। दीवारों की मरम्मत, धुलाई, केमिकल कोटिंग और पेंटिंग के जरिए गेट को नया और आकर्षक रूप दिया जाएगा।
सतीगेट से कंठाल और सराफा की ओर जाने वाले मार्ग पर हर 25 मीटर की दूरी पर कोबल स्टोन से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। गेट के एक तरफ 8 फीट और दूसरी तरफ 15 फीट क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। अब गेट के दोनों ओर से आवागमन की सुविधा होगी, जबकि पहले अतिक्रमण के कारण एक तरफ का रास्ता बंद था।
कंठाल चौराहे पर बनेगा नया स्वरूप
कंठाल चौराहे पर करीब 500 वर्गमीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर नया चौराहा विकसित किया जा रहा है। परियोजना के तहत यहां स्थित सबसे पुराने हनुमान मंदिर को भी स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा कंठाल से सतीगेट तक नाली निर्माण, पेयजल लाइन बिछाने और बिजली के पोल शिफ्ट करने का काम जारी है। शाही सवारी के मार्ग को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ सिंहस्थ की जरूरतों को ध्यान में रखकर पूरे क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!