खबर
Top News

अध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड आठ दावेदार: बार चुनाव में सत्ता संग्राम; कार्यकारिणी की 6 सीटों के लिए 21 उम्मीदवारों में घमासान, आज नाम वापसी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
अध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड आठ दावेदार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव ने इस बार पूरे विधि जगत का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। अदालत परिसर में इन दिनों कानूनी बहसों से ज्यादा चुनावी चर्चाएं सुनाई दे रही हैं। 25 जून को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

कोर्ट परिसर, बार रूम, कैंटीन, चेंबर और सोशल मीडिया तक हर जगह सिर्फ वोट और चुनावी समीकरणों की चर्चा है। वकीलों के मोबाइल फोन दिनभर समर्थन मांगने वाले संदेशों से भरे हुए हैं। आज नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर सामने आएगी, लेकिन उससे पहले ही चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है।

अध्यक्ष पद पर सबसे बड़ा मुकाबला
इस बार अध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। बार एसोसिएशन के चुनावी इतिहास में संभवतः पहली बार अध्यक्ष पद के लिए इतनी बड़ी संख्या में दावेदार आमने-सामने हैं। इससे वोटों के बंटवारे और अप्रत्याशित परिणामों की संभावना बढ़ गई है।

अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष एलएल यादव, पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र सिंह गौड़, श्रीराम सिंह भदौरिया, राकेश पाल, राजेश खंडेलवाल, राजेंद्र यादव और मनोज वर्मा मैदान में हैं। बार के गलियारों में सबसे अधिक चर्चा इसी मुकाबले को लेकर हो रही है।

सात प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
उपाध्यक्ष पद पर भी इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। इस पद के लिए सुरेंद्र सिंह शेरा, संतोष पांडे, सुनील पटेल, पुरुषोत्तम सोमानी, संतोष ठाकुर, जितेंद्र निम और हरीश कंदावड़े चुनावी मैदान में हैं। सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होने से वोटों के बंटवारे की संभावना यहां भी बनी हुई है और सभी प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

सचिव पद पर भी कांटे की टक्कर
बार एसोसिएशन में सचिव पद को सबसे प्रभावशाली पदों में गिना जाता है। इस बार अमित पाठक, रोहित दांतरे, भूपेंद्र साहू, धर्मेंद्र गुर्जर और विशाल रामटेके के बीच मुकाबला है। सभी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

5 महिला उम्मीदवार आमने-सामने
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत इस बार कोषाध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस पद के लिए पिंकी सुनहरे, पिंकी हरिवंशी, पल्लवी अध्यरू, पुष्पांजलि द्विवेदी और सविता तिवारी चुनाव मैदान में हैं।

महिला उम्मीदवारों के बीच यह मुकाबला भी काफी रोचक माना जा रहा है और इसे लेकर महिला अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

कार्यकारिणी सीटों पर कड़ा संघर्ष
बार चुनाव का सबसे कड़ा संघर्ष कार्यकारिणी सदस्य पद पर देखने को मिल रहा है। यहां सिर्फ छह सीटों के लिए 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आयुष, सुधीर व्यास, अजय बैंडवाल, पुष्पांजलि सोनी, शैलेंद्र बैरागी, दिनेश नरेंद्र अमोदे, ममता बिल्लौर, नितिन परमार, श्याम वर्मा, दीपा सोनकर, शकुंतला, प्रकाश यादव, राकेश अहिरवार, प्रखर चौहान, पारस जैन, ऋषिवन चौहान, कन्हैया चौहान, पी. शिवराज, गगनदीप सिंह चुनावी मैदान में हैं।

कार्यकारिणी के चुनाव में व्यक्तिगत संपर्क, बार में सक्रियता और वकीलों के बीच नेटवर्किंग को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि अधिकांश उम्मीदवार लगातार संपर्क अभियान चलाकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। उधर, इस बार चुनाव की एक बड़ी विशेषता महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी है।

कोषाध्यक्ष का पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होने के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के दो पद भी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इससे महिला अधिवक्ताओं की सक्रियता और चुनावी भागीदारी पहले की तुलना में काफी बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।

वाट्सएप चुनाव: मोबाइल पर बरस रहे वोट मांगने वाले संदेश
बार चुनाव का प्रचार अब पूरी तरह डिजिटल रंग में भी रंग चुका है। वॉट्सएप ग्रुप, फेसबुक पोस्ट, वीडियो संदेश और डिजिटल अपीलें चुनाव प्रचार का प्रमुख माध्यम बन गए हैं।

सुबह से देर रात तक उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के संदेश वकीलों तक पहुंच रहे हैं। कई उम्मीदवार व्यक्तिगत मुलाकातों के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं।

नाम वापसी के बाद बदलेगा पूरा समीकरण... आज नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अंतिम मुकाबला किन उम्मीदवारों के बीच होगा।

हालांकि, फिलहाल जिस तरह का माहौल दिखाई दे रहा है, उससे साफ है कि इस बार बार एसोसिएशन का चुनाव केवल पदों का चुनाव नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा, प्रभाव और नेतृत्व की साख का बड़ा इम्तिहान बन चुका है।

25 जून के मतदान से पहले चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं और हर उम्मीदवार जीत के लिए अंतिम दौर की रणनीति बनाने में जुटा हुआ है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 7 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 7 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 7 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 7 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 8 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 8 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 8 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 8 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 8 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 8 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 8 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 8 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 8 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 9 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 9 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 9 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 9 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 9 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 9 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!