खरीदारों का दावा: जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

100 करोड़ की जमीन का मामला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास में वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रुपए कीमत की जमीन खरीदने में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इसका सबसे पहला एग्रीमेंट 11 जून 2015 को काजी इरफान अहमद अशरफी और यूव्ही डेवकॉन के बीच ओशियन सिटी नाम से कॉलोनी काटने के एवज में हुआ था, जिसमें 60 प्रतिशत हिस्सा काजी इरफान अहमद अशरफी, जबकि 40 प्रतिशत हिस्सा यूव्ही डेवकॉन के पार्टनर्स का तय किया गया था।
जमीन का विकास कर उसे बेचने की जिम्मेदारी भी यूव्ही डेवकॉन ने ली थी, जिसके एवज में काजी इरफान अहमद अशरफी को 4 किस्तों में 50 लाख रुपए पैमेंट चेक के माध्यम से किया गया था, जबकि 50 लाख रुपए नकद भी दिए गए थे, जिसकी जानकारी एग्रीमेंट में नहीं थी।
खरीदार आशीष खंडेलवाल का कहना है सभी कागजात देखने के बाद ही जमीन खरीदी है। जमीन के रिकॉर्ड में 100 वर्षों से काजी इरफान अहमद अशरफी के परिवार का ही नाम है। वक्फ बोर्ड की थी तो अपना नाम क्यों नहीं चढ़वाया।
जगह-जगह लोगों के साथ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले विजय भट्ट की नजर इस जमीन पर 12 साल पहले ही पड़ चुकी थी, लेकिन इतने समय में वह जमीन का विकास नहीं कर सका।
पिछले साल अगस्त को इस जमीन की रजिस्ट्री एवी इंफ्रा के नाम कर दी गई, जिसके पार्टनर आशीष खंडेलवाल और विजय भट्ट का बेटा अनुत्तम भट्ट है। रजिस्ट्री में जमीन की खरीदी 5 करोड़ 65 लाख रुपए में बताई गई है, जिसका भुगतान एवी इंफ्रा द्वारा काजी इरफान अहमद अशरफी को किया गया है।
वक्फ बोर्ड का जमीन पर दावा गलत... इस मामले में जमीन के खरीदार आशीष खंडेलवाल का कहना है कि हमने सभी कागजात देखने के बाद ही जमीन खरीदी है। जमीन के रिकॉर्ड में 100 वर्षों से काजी इरफान अहमद अशरफी के परिवार का ही नाम है।
यदि जमीन वक्फ बोर्ड की थी तो उन्होंने इस पर अपना नाम क्यों नहीं चढ़वाया। वक्फ बोर्ड द्वारा दावा करने के बाद निचली अदालत से फैसला हमारे पक्ष में आया है, वर्तमान में केस हाई कोर्ट में चल रहा है। हमने जमीन का पूरा रुपया बैंक के माध्यम से दिया है।
यदि मोदी सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड के नियमों में बदलाव नहीं किया जाता तो वक्फ बोर्ड के दावे के सामने हम नहीं टिक पाते, लेकिन अब नियम बदल चुका है, वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर अपना दावा नहीं कर सकता।
हमने देवास विकास प्राधिकरण से भी इस जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया है, कलेक्टर भी जांच कर चुके हैं। हर जगह से हमें सही पाया गया है तो अब वक्फ बोर्ड बेवजह हस्तक्षेप कर रहा है। हमें पूरी उम्मीद है हाई कोर्ट भी सही फैसला देगा।
संबंधित समाचार

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!