खबर
Top News

भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ: नमाज के लिए भी पहुंचे लोग; प्रशासन ने दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए, पुलिस बल तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 2:20 pm
शेयर करें:
भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्य प्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को हिंदू समाज के आह्वान पर विशेष हनुमान चालीसा पाठ शुरू हुआ। वहीं दोपहर करीब 1 बजे मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिए भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 वाले परिसर की ओर पहुंचने लगे।

दोनों धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन ने दोनों समुदायों के आवागमन के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। पिछले शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों के दरगाह की ओर आने-जाने के दौरान भोजशाला के बाहर रास्ते को लेकर स्थिति बनी थी।

हिंदू समाज की ओर से आरोप लगाया गया था कि मुस्लिम समाज के लोगों के आवागमन के कारण करीब 45 मिनट तक रास्ते में परेशानी हुई। कुछ लोगों ने रास्ते में रोके जाने और बंधक बनाए जाने जैसे आरोप भी लगाए थे।

हालांकि, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोनों समुदायों के आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए इस बार पहले से व्यापक इंतजाम किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अलग-अलग रास्ते
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत दोनों समुदायों के आवागमन के लिए निर्धारित अलग-अलग मार्गों की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को विशेष सतर्कता बरती।

कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पहले ही सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन के लिए तय मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सामान्य शुक्रवार से अलग हुआ हनुमान चालीसा पाठ
आमतौर पर शुक्रवार को भोजशाला में विशेष हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन नहीं होता है। लेकिन पिछले शुक्रवार को रास्ते को लेकर बनी स्थिति के बाद हिंदू संगठनों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन दिए गए थे।

इसके बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों के आह्वान पर विशेष हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। भोजशाला में पाठ शुरू हो चुका है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं।

नमाज के लिए खसरा नंबर 612 की ओर पहुंचे लोग
इधर, मुस्लिम समाज के लोग भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 के परिसर में नमाज के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने दोनों समुदायों के आवागमन को अलग रखने के लिए मार्ग निर्धारित किए हैं, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान आमने-सामने की स्थिति न बने।

धार में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
भोजशाला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। धार शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं।

प्रशासन का कहना है कि दोनों समुदायों के धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है। साथ ही आवागमन को लेकर किसी तरह का विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए निर्धारित मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 17 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 17 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 17 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 17 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 17 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 17 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 17 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 18 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 18 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 18 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 18 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 18 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 18 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 18 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 18 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 18 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 18 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 18 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 18 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!