खबर
Top News

मटन की बोटी में निकला चूहे का हिस्सा: 15 साल के बच्चे की बिगड़ी तबीयत; होटल पर गंभीर आरोप, जांच के लिए सैंपल लिए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 6:13 pm
शेयर करें:
मटन की बोटी में निकला चूहे का हिस्सा

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
होटल से खरीदे गए कोल्हापुरी मटन में चूहे का हिस्सा मिलने के दावे से खंडवा में हड़कंप मच गया। खानशावली क्षेत्र के एक परिवार का आरोप है कि उन्होंने कहारवाड़ी स्थित होटल बिस्मिल्लाह से मटन खरीदा था। घर पर खाना खाते समय 15 वर्षीय बच्चे की थाली में मटन के टुकड़े में चूहे की पूंछ जैसी चीज दिखाई दी।

परिवार का दावा है कि बच्चे ने इसका कुछ हिस्सा निगल लिया, जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं। तबीयत बिगड़ने पर परिवार उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां करीब दो घंटे इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

मामले की शिकायत 181 सीएम हेल्पलाइन पर किए जाने के बाद फूड सेफ्टी विभाग हरकत में आया। विभाग की टीम होटल पहुंची और वहां उपलब्ध मटन व चिकन के अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की।

थाली में दिखाई दी पूंछ जैसी चीज
परिवार के मुताबिक, शुक्रवार रात रहमान खान होटल बिस्मिल्लाह से कोल्हापुरी मटन का पार्सल लेकर घर पहुंचे थे। परिवार के बच्चों को खाना परोसा गया। इसी दौरान 15 वर्षीय बच्चे की थाली में आए मटन के एक टुकड़े में कुछ अलग नजर आया। परिवार का दावा है कि टुकड़े से पूंछ जैसी चीज दिखाई दे रही थी।

गौर से देखने पर उन्हें वह चूहे का हिस्सा लगा। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। इसी दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

दो घंटे इलाज के बाद बच्चे को मिली छुट्टी
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी। परिवार के अनुसार करीब दो घंटे बाद उसकी हालत सामान्य हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शिकायत के बाद होटल पहुंची फूड सेफ्टी टीम
घटना के बाद रहमान खान ने 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। शिकायत के आधार पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने होटल बिस्मिल्लाह पहुंचकर जांच की। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर राधेश्याम गोले के नेतृत्व में टीम ने होटल में उपलब्ध मटन और चिकन के अलग-अलग सैंपल लिए।

हालांकि टीम के पहुंचने तक शुक्रवार रात तैयार किया गया मटन होटल में मौजूद नहीं था। ऐसे में विभाग ने उपलब्ध ताजा मटन और चिकन के नमूने लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

होटल संचालक ने आरोपों को बताया साजिश
वहीं होटल संचालक ने परिवार के आरोपों को खारिज करते हुए पूरे मामले को साजिश बताया है। संचालक का कहना है कि उसका होटल करीब 30 साल से संचालित हो रहा है और उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उसने बताया कि होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और पार्सल तैयार करते समय मटन की बोटियों को देखकर ही पैक किया जाता है।

होटल संचालक ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की है। उसने कथित भ्रामक प्रचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपों से उसके लंबे समय से चल रहे कारोबार और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।

ग्राहक अपने आरोप पर कायम
दूसरी ओर शिकायतकर्ता रहमान खान अपने आरोपों पर कायम हैं। उनका कहना है कि चूहे का हिस्सा होटल से खरीदे गए मटन में ही था और घर पर खाना परोसने के दौरान वह सामने आया। परिवार का कहना है कि इसी दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ी।

फिलहाल ग्राहक और होटल संचालक के दावे एक-दूसरे से अलग हैं। फूड सेफ्टी विभाग द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाद्य पदार्थ में किसी तरह की मिलावट या अन्य गड़बड़ी थी या नहीं।

संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 5 hours ago
निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा
Top News

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

about 6 hours ago
लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल
Top News

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

about 6 hours ago
दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

about 7 hours ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

about 7 hours ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

about 7 hours ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

about 7 hours ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 7 hours ago
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

about 7 hours ago
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री
Top News

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

about 8 hours ago
जिम से लौटते समय छात्र पर हमला
Top News

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

about 8 hours ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

about 8 hours ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

about 8 hours ago
कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

about 8 hours ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

about 8 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

about 8 hours ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

about 9 hours ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!