शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: आरोपी को 10 साल की सश्रम सजा; लाइफ पार्टनर साइट से शुरू हुआ था रिश्ता, कर लिया दूसरा विवाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी लखन सिंह (31), निवासी नागदा (उज्जैन) को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद 16 मार्च को कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया।
पीड़िता पेशे से नर्स है और इंदौर में किराए के मकान में रहती है। वर्ष 2021 में उसकी पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और कहा कि परिवार भी इसके लिए तैयार है।
आरोप है कि 14 फरवरी 2022 को, जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तब आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाता रहा।
पीड़िता के अनुसार, अप्रैल 2023 से आरोपी ने दूरी बनानी शुरू कर दी और मोबाइल बंद रखने लगा। संदेह होने पर जब वह उसके उज्जैन स्थित घर पहुंची, तो पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया है। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद 25 मई 2023 को इंदौर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया।
कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में 10 साल के सश्रम कारावास के साथ अन्य धाराओं में क्रमशः 5 वर्ष और 3 वर्ष की सजा भी सुनाई है। मामले में शासन की ओर से पैरवी एजीपी जयंत दुबे ने की।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!