ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक: मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

अभियान एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 सितंबर को इंदौर के आईडीए ग्राउंड (गांधी नगर) से ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026’ का राज्यव्यापी शुभारंभ करेंगे।
इस योजना की सबसे बड़ी खूबी यह है कि अधिकार अभिलेखों का पंजीयन (रजिस्ट्री) कराने पर ग्रामीणों को एक पैसा भी नहीं देना होगा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि पर बने लगभग 50 लाख निजी मकानों और संपत्तियों के अधिकार-पत्रों का मुफ्त पंजीयन कराया जाएगा। स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क का पूरा खर्च राज्य सरकार खुद उठाएगी। ऐसा फैसला लेने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
आसानी से मिलेगा लोन... अब तक ग्रामीण आबादी क्षेत्र के मकानों पर बैंक आसानी से लोन नहीं देते थे, लेकिन इस पक्के कानूनी दस्तावेज (रजिस्ट्री) के आधार पर ग्रामीण नागरिक बैंक से गृह निर्माण, व्यवसाय, खेती या अन्य कामों के लिए आसानी से ऋण प्राप्त कर सकेंगे।
वाट्सएप पर मिलेगी रजिस्ट्री... प्रक्रिया पूरी होते ही पंजीकृत दस्तावेज (रजिस्ट्री की कॉपी) सीधे हितग्राही के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप के जरिये भेज दी जाएगी।
1 महीने में पूरा होगा लक्ष्य... पूरे प्रदेश में इस अभियान को 1 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीणों को तहसील के चक्कर न काटना पड़ें, इसके लिए पंचायत स्तर पर 3 चरणों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। पहला 17 से 19 सितंबर, दूसरा 24 से 26 और तीसरा चरण 1 से 3 अक्टूबर तक।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!