भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज: नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर तक 100 से ज्यादा मंचों से स्वागत, पौने दो सौ बसों व निजी वाहनों से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहली बार इंदौर आगमन को लेकर पार्टी ने स्वागत रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर तक रैली निकाली जाएगी। कल भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत रैली के मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, विधायक गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, श्रवण चावड़ा, आलोक दुबे और राजेंद्र राठौर सहित अन्य नेताओं ने रैली मार्ग पर भाजपा के ध्वज लगाने की शुरुआत की। नेताओं ने तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया।
प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि इंदौर अपनी अतिथि सत्कार की परंपरा के लिए जाना जाता है और यहां के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के गौरव और गरिमा के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उत्साह और उमंग के साथ स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
100 से अधिक मंचों से स्वागत... स्वागत रैली के दौरान एयरपोर्ट रोड से सुपर कॉरिडोर तक 100 से अधिक मंच बनाए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता इन मंचों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। रैली के दौरान मंचों से पुष्पवर्षा की भी तैयारी की गई है। रैली के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के आवागमन की व्यवस्था भी की गई है।
नगर अध्यक्ष मिश्रा के मुताबिक, विधानसभा स्तर के साथ ही नगर संगठन की ओर से भी बसों की व्यवस्था की गई है। करीब पौने दो सौ बसों और निजी वाहनों के माध्यम से कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1, 3 और 4 के कार्यकर्ता एयरपोर्ट रोड की ओर से पहुंचेंगे, जबकि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2, 5 और राऊ के कार्यकर्ताओं के लिए सुपर कॉरिडोर मार्ग से एयरपोर्ट रोड तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।
भाजपा कार्यालय में दिनभर जारी रहा बैठकों का दौर
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यालय में दिनभर बैठकों का दौर चला। नगर अध्यक्ष मिश्रा ने नगर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत और सावन सोनकर के साथ विभिन्न मोर्चों की संयुक्त बैठकें हुईं।
बैठकों में स्वागत रैली की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और रैली मार्ग से जुड़े इंतजामों को लेकर चर्चा की गई। नगर पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ रैली मार्ग का भी निरीक्षण किया गया।
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल
भाजपा के अनुसार स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल, राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे तथा विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर और मनोज पटेल सहित अन्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मध्य प्रदेश दौरा 17 और 18 सितंबर को है। इंदौर में वे स्वामित्व योजना से जुड़ी राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उज्जैन जाएंगे।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!