खबर
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा: बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 5:22 pm
शेयर करें:
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान नाबालिग की हत्या के बाद अब पुलिस ने जुलूस में नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों और डीजे संचालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी और हत्या की घटना के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि निर्धारित अनुमति के बावजूद कुछ जुलूसों में नियमों का पालन नहीं किया गया।

पुलिस ने बिना अनुमति डीजे संचालित करने और अनुमति होने के बावजूद निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में साउंड बजाने के मामलों में आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।

सिर्फ 8 आयोजकों को मिली थी साउंड सिस्टम की अनुमति
पुलिस के अनुसार, प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्र में केवल 8 आयोजकों को साउंड सिस्टम के इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी।

इसके बावजूद मूसाखेड़ी क्षेत्र में गणेश प्रतिमा के चल समारोह के दौरान करीब 9 डीजे वाहन बिना अनुमति शामिल किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां प्रशासन की ओर से जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन हैं।

बिना अनुमति डीजे चलाने का आरोप
पुलिस जांच में इंद्रा एकता नगर निवासी पीयूष पिता राजेश बेलिम का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पीयूष ने प्रशासन से अनुमति लिए बिना जुलूस में डीजे साउंड का संचालन कराया। इस मामले में पुलिस ने प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई शुरू की है।

अनुमति थी, फिर भी तेज आवाज में बजा डीजे
एक अन्य मामले में आयोजक गौरव खराड़ी के पास डीजे बजाने की अनुमति होने की बात सामने आई है।

हालांकि, पुलिस के अनुसार डीजे संचालक प्रकाश पाटीदार को निर्धारित ध्वनि सीमा और प्रशासन की हिदायतों का पालन करने के लिए कहा गया था।

पुलिस का कहना है कि इसके बावजूद डीजे अत्यधिक तेज आवाज में बजाया गया। मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने और शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने आयोजक गौरव खराड़ी और डीजे संचालक प्रकाश पाटीदार के खिलाफ धारा 223(ए) बीएनएस और मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

डीजे के पीछे नाचने को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल, इसी गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे के पीछे नाचने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और 16 वर्षीय कृष्णा पंवार, निवासी असरावदखुर्द, की सीने में चाकू लगने से मौत हो गई।

घटना में उसका साथी साहिल भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। बताया गया कि दोनों नाबालिग तेजाजी नगर क्षेत्र से जुलूस में शामिल हुए थे और जयदीप डीजे की गाड़ी के पीछे नाच रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया था।

मुख्य आरोपियों के बाद अब आयोजकों पर कार्रवाई
हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। इसके बाद अब पुलिस की जांच का दायरा जुलूस में नियमों के उल्लंघन तक बढ़ाया गया है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किन आयोजकों ने अनुमति की शर्तों का पालन नहीं किया और किन डीजे संचालकों ने निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन किया।

पुलिस का फोकस- जुलूस में नियमों का पालन
गणेशोत्सव और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन की ओर से ध्वनि, समय और जुलूस से जुड़ी कई शर्तें निर्धारित की जाती हैं। पुलिस अब इन शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

आजाद नगर क्षेत्र की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई का फोकस सिर्फ हत्याकांड के आरोपियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर भी है।

पुलिस के मुताबिक, आगे भी जांच में जिन आयोजकों या डीजे संचालकों की भूमिका नियमों के उल्लंघन में सामने आएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

1 minute ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

2 minutes ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

11 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

15 minutes ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

17 minutes ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

25 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

33 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

38 minutes ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 1 hour ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 1 hour ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 1 hour ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 1 hour ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

about 1 hour ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

about 2 hours ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

about 2 hours ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

about 2 hours ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!