खबर
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से: प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 4:35 pm
शेयर करें:
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आज उज्जैन समेत पूरे मध्य प्रदेश में दीपोत्सव मनाया जाएगा। उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट समेत प्रमुख घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

शाम 7 बजे रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद मां शिप्रा की आरती होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां रहेंगे। दीपोत्सव में देश के अलग-अलग हिस्सों से 500 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।

कार्यक्रम में बाबा महाकाल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गायन, वादन, नृत्य और युवाओं के लिए भजन जैमिंग होगा। शैलेश लोढ़ा प्रधानमंत्री के कार्यकाल पर आधारित नरेशन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी के साथ होगा। कार्तिक मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल पोर्ट्रेट भी बनाया गया है, जिस पर जनभागीदारी से दीप रखे जाएंगे।

26 हजार वॉलंटियर्स संभालेंगे दीप जलाने की जिम्मेदारी
दीपोत्सव के लिए करीब 26 हजार वॉलंटियर्स को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन्हें पहले से ब्लॉक और दीपों की संख्या के हिसाब से तैनात किया गया है। केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा, भूखी माता, महाकाल लोक और रामघाट के दो सेक्टर सहित शिप्रा तट के विभिन्न हिस्सों में एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

वीवीआईपी जमावड़ा
दीपोत्सव के साथ उज्जैन में 17 और 18 सितंबर को वीवीआईपी कार्यक्रम भी होंगे। वीआईपी मूवमेंट और दीपोत्सव की सुरक्षा के लिए 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें करीब 2 हजार अतिरिक्त जवान पुलिस मुख्यालय से बुलाए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए करीब 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

नितिन नबीन का कार्यक्रम
नितिन नवीन 17 सितंबर शाम 5:05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। शाम 6:45 बजे रामघाट पर शिप्रा आरती में शामिल होकर ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित करेंगे। रात 8 बजे भजन संध्या में शामिल होंगे। 18 सितंबर सुबह 4:05 बजे महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। सुबह 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर और 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए रवाना होंगे।

मोहन भागवत भी पहुंचेंगे
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी आज पहुंचेंगे। वे मालीपुरा स्थित अराधना भवन जाएंगे। शाम करीब 6 बजे कोयला फाटक स्थित मनोरमा महाकाल गार्डन में संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।

संबंधित समाचार

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

9 minutes ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

10 minutes ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

21 minutes ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

23 minutes ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

28 minutes ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

31 minutes ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

38 minutes ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

39 minutes ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

about 1 hour ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

about 1 hour ago
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

about 1 hour ago
3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार
Top News

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

about 1 hour ago
अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने
Top News

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी
Top News

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago
मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

about 1 hour ago
भक्तों ने ली शपथ
Top News

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

about 1 hour ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

about 2 hours ago
चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!