‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन: इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
19 सितंबर को होने वाले कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को देखते हुए इंदौर यातायात पुलिस ने शहर के कई हिस्सों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है।
कार्यक्रम स्थल रीजनल पार्क के सामने तय किया गया है और इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने करीब 12 हजार वर्गमीटर जमीन तीन दिन के लिए आवंटित की है।
कार्यक्रम के दिन दोपहर 1 बजे से आयोजन समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों, बसों और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
कुछ मार्गों को नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा, जबकि आम वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं।
भंवरकुआं से राजीव गांधी चौराहे तक नो व्हीकल जोन
ट्रैफिक व्यवस्था के तहत भंवरकुआं चौराहे से भोलाराम उस्ताद मार्ग चौराहा होते हुए राजीव गांधी चौराहे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
इसके अलावा चोइथराम चौराहे से कार्यक्रम स्थल की ओर, गड़बड़ी पुलिया यानी शिव स्क्वायर-बिजलपुर कट से चोइथराम की ओर, राजीव गांधी चौराहे से चोइथराम चौराहे की ओर, प्रतीक्षा ढाबा चौराहे से राजीव गांधी चौराहे की ओर नो व्हीकल जोन रहेगा।
इसका असर आसपास के रहवासी क्षेत्रों और नियमित रूप से इन मार्गों का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर भी पड़ेगा।
इन रास्तों पर भारी वाहन, बस और लोडिंग वाहन प्रतिबंधित
कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहन, ट्रक, सिटी बस, लोडिंग वाहन और अन्य बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इनमें प्रमुख रूप से राऊ चौराहा से राजेंद्र नगर तिराहा, नर्मदा नगर चौराहा से राजेंद्र नगर ब्रिज, गोपुर चौराहा से चाणक्यपुरी चौराहा, बिजलपुर फाटा से चोइथराम चौराहा, बिजलपुर चौराहा से केसरबाग, आवासा चौराहा से चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़ाव, चाणक्यपुरी चौराहा से चाणक्यपुरी ब्रिज होते हुए चोइथराम मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर/माणिकबाग चौराहा से चोइथराम चौराहा, तीन इमली चौराहा से आईटी पार्क चौराहा, तेजाजी नगर चौराहा से आईटी पार्क चौराहा, देवगुराड़िया चौराहा से तीन इमली चौराहा शामिल हैं। तेजाजी नगर और देवगुराड़िया से आने वाले भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे
ट्रैफिक प्लान के मुताबिक तेजाजी नगर और देवगुराड़िया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से बाहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम रखा जा सके।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय
राजेंद्र नगर चौराहे से चंदन नगर की ओर जाने वाले भारी वाहन चंदन नगर चौराहा → फूटी कोठी चौराहा → गोपुर चौराहा → नर्मदा चौराहा → आरआर कैट चौराहा होते हुए शहर की ओर जा सकेंगे।
वहीं राऊ चौराहे से शहर में आने वाले भारी वाहनों के लिए पीथमपुर टी → रंगवासा चौराहा → आरआर कैट चौराहा का रास्ता निर्धारित किया गया है।
कहां-कहां होगी पार्किंग?
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रमुख रूप से शीतल नगर का खाली मैदान पासधारी दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए, बुरहानी सोसायटी की जमीन राजेंद्र नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर, बिजलपुर चौराहे से केसरबाग रेलवे ब्रिज की ओर, चारपहिया वाहन और बसों के लिए शुभकारज गार्डन के सामने का मैदान, प्रतीक्षा ढाबे के पीछे कान्हा मैरिज गार्डन बसों की पार्किंग के लिए रहेंगे। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
इन रूट से शहर में आ सकेंगे वाहन
राऊ की ओर से आने वाले वाहन राजेंद्र नगर ब्रिज → नर्मदा चौराहा → गोपुर चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
बिजलपुर की ओर से आने वाले वाहन राजेंद्र नगर थाना चौराहा → राजेंद्र नगर ब्रिज → नर्मदा चौराहा होते हुए शहर की ओर जा सकेंगे।
आवासा चौराहे से आने वाले वाहन स्कीम नंबर 103 → चाणक्यपुरी ब्रिज → चाणक्यपुरी चौराहा होकर शहर की ओर जा सकेंगे।
आईटी पार्क की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्रतीक्षा ढाबा → पीपल्याराव गुरुद्वारा → भोलाराम उस्ताद मार्ग → दीनदयाल उपाध्याय नगर निगम जोनल कार्यालय क्रमांक-13 → विष्णुपुरी → आदित्य नगर → खातीवाला टैंक का मार्ग निर्धारित किया गया है।
एयरपोर्ट जाने वालों के लिए भी बदला रूट
कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालकों को प्रभावित मार्गों से बचने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन पलासिया → राजकुमार ब्रिज → मरीमाता चौराहा होते हुए एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगे।
रहवासियों को भी रखना होगा ट्रैफिक प्लान का ध्यान
ट्रैफिक व्यवस्था का असर सिर्फ कार्यक्रम में आने वाले लोगों पर ही नहीं, बल्कि आसपास के रहवासियों पर भी पड़ेगा।
नो-व्हीकल और डायवर्ट रूट के कारण स्थानीय लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
यातायात पुलिस की कोशिश है कि कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल के आसपास भीड़ और वाहनों का दबाव नियंत्रित रहे। ऐसे में 19 सितंबर को घर से निकलने वाले लोगों के लिए रूट पहले से तय करना और अतिरिक्त समय लेकर चलना जरूरी होगा।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!