खबर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर: दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 4:40 pm
शेयर करें:
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बंडा और शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई करीब 36 मौतों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों थाना क्षेत्रों में दर्ज अलग-अलग FIR में अब तक करीब 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी मनीष लोधी समेत कुछ आरोपी फरार हैं।

मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस जब्त शराब के सैंपल की FSL जांच रिपोर्ट और मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को केस की सबसे अहम कड़ी मानकर चल रही है।

जांच में शराब के जहरीली या मानव जीवन के लिए खतरनाक होने और मौतों का उससे संबंध साबित होता है, तो आरोपियों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई का आधार मजबूत होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर दौरे के बाद पुलिस-प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद FIR में ऐसी धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें दोष सिद्ध होने पर लंबी जेल से लेकर उम्रकैद और कुछ परिस्थितियों में मृत्युदंड तक का प्रावधान है।

10 वर्ष के कारावास से उम्रकैद तक सजा
दर्ज एफआईआर के अनुसार, शराबकांड के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 लगाई है, जो पहले आईपीसी की धारा 304 थी। इसके अलावा धारा 123, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब तक 33 लोगों को आरोपी बना चुकी है, जिनमें से 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी मनीष लोधी फरार है। दो फरार आरोपी रवि लखेरा व शिवांजय सिंह राजपूत को शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने पकड़ा था।

केस की सबसे अहम कड़ी: शराब की एफएसएल रिपोर्ट
अब FSL रिपोर्ट यह तय करने में महत्वपूर्ण होगी कि शराब में ऐसा कौन-सा पदार्थ था, जो मानव जीवन के लिए खतरनाक था। कानूनी जानकारों के मुताबिक केवल यह आरोप लगना पर्याप्त नहीं होगा कि शराब जहरीली थी।

जांच में वैज्ञानिक साक्ष्य से यह साबित करना होगा कि जब्त शराब में हानिकारक या जहरीला पदार्थ मौजूद था और मृतकों की मौत का संबंध उसी शराब से था। इसके साथ मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण होगी।

यदि PM रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीली शराब का सेवन सामने आता है और FSL रिपोर्ट से शराब में खतरनाक पदार्थ की पुष्टि होती है, तो दोनों साक्ष्य अभियोजन के केस को मजबूत कर सकते हैं।

सबसे बड़ी चुनौती: हर आरोपी की भूमिका साबित करना
शराबकांड में अब पुलिस का फोकस केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जहरीली शराब कहां तैयार हुई, किसने उसे तैयार कराया, किसने सप्लाई की और किन लोगों के जरिए गांवों तक पहुंचाई गई।

पुलिस आरोपियों से जुड़े दस्तावेजी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। जांच के दौरान यदि किसी आरोपी की भूमिका से जुड़े नए तथ्य सामने आते हैं तो FIR में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

इन पर हुई एफआईआर
पुलिस ने जुझार लोधी, दिनेश सिंह, सौरभ लोधी, गोविंद लोधी, मनोहर लोधी, लाइसेंसी यशवंत ठाकुर, मनीष लोधी, आशीष साहू, आकाश राय, रहीम खान, सत्यम, आशाराम, अरविंद, रोहित, माखन, अनिकेत गंधर्व, विशाल लोधी, मंगल रजक, विशाल लोधी और राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं विनायका थाना पुलिस ने लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा, राम सिंह लोधी, चंद्रभान राजपूत, अरविंद यादव, भगवान सिंह, मानसिंह अहिरवार समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज की।

संबंधित समाचार

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

4 minutes ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

17 minutes ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

21 minutes ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

28 minutes ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

29 minutes ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

35 minutes ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

38 minutes ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

about 1 hour ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

about 1 hour ago
चंदन नगर फिर नंबर-1
Top News

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

about 1 hour ago
इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च
Top News

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

about 1 hour ago
अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
Top News

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

about 1 hour ago
3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार
Top News

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

about 1 hour ago
अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने
Top News

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी
Top News

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago
मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर
Indore

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

about 1 hour ago
भक्तों ने ली शपथ
Top News

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

about 2 hours ago
पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक
Top News

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!