भीषण सड़क हादसा: पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
नेशनल हाईवे-44 पर नूराबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा जेके टायर फैक्ट्री के पास हुआ, जहां बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए।
मृतकों की नहीं हुई पहचान
चारों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में जुटी है।
खड़े कचरा रिक्शे से टकराई बाइक
नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी के मुताबिक, बाइक सवार ग्वालियर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे कचरा ढोने वाला एक रिक्शा खड़ा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक रिक्शे से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार पति-पत्नी और दोनों बच्चे सड़क पर जा गिरे।
ट्रक की चपेट में आने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, सड़क पर गिरने के बाद चारों किसी ट्रक की चपेट में आए होंगे। हालांकि, हादसा वास्तव में किस तरह हुआ और इसमें किस वाहन की भूमिका रही, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच कर सकती है।
मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे
हादसे की सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
पहचान के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी
पुलिस के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतकों की पहचान करना है। पहचान होने के बाद परिवार के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी और हादसे के कारणों की जांच भी आगे बढ़ेगी।
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में शामिल वाहनों और घटनाक्रम की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!