मोमोज दुकानदार पर हमला: शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बजरंग नगर इलाके में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया। जब शराब के लिए रुपए मांगने को लेकर चार बदमाशों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
आरोप है कि मोमोज दुकानदार ने रुपए देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और कढ़ाई में रखा खौलता तेल उसके ऊपर फेंक दिया।
पड़ोसी पर किया चाकू से हमला
दुकानदार को बचाने पहुंचे पड़ोसी युवक पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
शराब के लिए मांगे रुपए
बजरंग नगर निवासी समीर मोरे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इलाके में मोमोज की दुकान संचालित करता है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह दुकान पर ग्राहकों को मोमोज दे रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक वहां पहुंचे।
मुफ्त में मांगे मोमोज
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले मुफ्त में मोमोज मांगे। इसके बाद उन्होंने शराब पीने के लिए रुपए मांगना शुरू कर दिया। समीर ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
दुकानदार पर फेंका कढ़ाई का खौलता तेल
विवाद बढ़ने के दौरान आरोपियों ने मोमोज बनाने के लिए रखी कढ़ाई में मौजूद खौलता तेल समीर पर फेंक दिया। इससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच पड़ोसी युवक हर्ष गणगोरे भी मौके पर पहुंचा।
बचाने पहुंचे युवक पर चाकू से किए वार
बताया गया कि हर्ष अपनी बहन के साथ मोमोज लेने आया था। उसने समीर को आरोपियों से बचाने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर दो बदमाशों ने हर्ष के हाथ और पैर पर चाकू से वार कर दिए। इसके बाद चारों आरोपी वहां से भागने लगे।
एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा
भाग रहे आरोपियों में से शुभम पंडित को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं अमन गेले, पीयूष और पवन गुर्जर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को अपने कब्जे में लिया।
अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ
पुलिस के मुताबिक, देर रात कुछ अन्य संदिग्ध बदमाशों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और हमले में इस्तेमाल हथियार के संबंध में जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!