ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम: नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

मनमाने ढंग से वाहन रोकने और यातायात बाधित करने से बचें
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर दिनदहाड़े तेज गति से ऑटो दौड़ा कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों की मनमानी और यातायात अनुशासन को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। यातायात पुलिस ने चंद्रगुप्त मौर्य और हीरा नगर चौराहे पर ऑटो चालकों को रोककर नियमों का पाठ पढ़ाया।
पुलिस ने कहा कि सवारी बैठाने के चक्कर में सड़क पर जहां-तहां वाहन रोकना, यातायात बाधित करना और अन्य वाहन चालकों व पैदल यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सवारियों के साथ शालीन व्यवहार रखने की भी हिदायत दी गई।
यातायात टीआई राजेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, यातायात जागरूकता अभियान के तहत टीम ने चौराहों पर ऑटो चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी। इस दौरान करीब 30-35 ऑटो चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने को लेकर जानकारी दी गई।
पुलिस ने ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन रोकने, अनावश्यक रूप से यातायात में बाधा नहीं डालने और सड़क पर दूसरे वाहन चालकों तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सड़को पर हुड़दंग और तेज स्पीड से वाहन चलाते मिलने पर कार्रवाई की हिदायत दी। साथ ही सवारियों के साथ अच्छे व्यवहार की भी समझाइश दी गई। इसके बावजूद अगर ऑटो चालकों की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!