खबर
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई: फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 6:40 pm
शेयर करें:
STF की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 70 पासपोर्ट बनवाने के मामले में मध्य प्रदेश एसटीएफ को एक और सफलता मिली है।

एसटीएफ भोपाल की टीम ने प्रकरण में पांचवें आरोपी नसीम अख्तर को भोपाल से गिरफ्तार किया है।

पासपोर्ट एजेंट के रूप में भी था सक्रिय
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एमपी नगर इलाके में टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने के साथ पासपोर्ट एजेंट के रूप में भी सक्रिय था।

एसटीएफ अब उससे पूछताछ कर फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने वाले पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

टूर एंड ट्रेवल्स की आड़ में पासपोर्ट एजेंसी
एसटीएफ के अनुसार, नसीम अख्तर वर्ष 2016 से एमपी नगर क्षेत्र में टूर एंड ट्रेवल्स का कारोबार कर रहा था। बाद में वह पासपोर्ट एजेंट के तौर पर भी काम करने लगा।

इसी दौरान भोपाल पासपोर्ट कार्यालय के बाहर उसकी मुलाकात मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे नित्यानंद भिक्षु उर्फ रेयाल चौधरी भिक्षु से हुई।

मुख्य साजिशकर्ता के बताए लोगों के नाम पर आवेदन
पूछताछ में एसटीएफ के मुताबिक नसीम ने बताया कि नित्यानंद द्वारा बताए गए लोगों के कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन किए।

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी ने करीब 8 पासपोर्ट बनवाने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस इन आवेदनों में इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों, आवेदकों और पासपोर्ट प्रक्रिया में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

नागपुर में भी दर्ज है मामला
जांच के दौरान आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आने की जानकारी दी गई है। एसटीएफ के मुताबिक, नसीम अख्तर के खिलाफ महाराष्ट्र के नागपुर में फर्जीवाड़े और फॉरेनर्स एक्ट से संबंधित मामला पहले से दर्ज है।

पुलिस अब पुराने मामले और मौजूदा पासपोर्ट प्रकरण के बीच किसी संभावित कड़ी की भी जांच कर रही है।

कई गंभीर धाराओं में जांच
एसटीएफ की ग्वालियर और भोपाल इकाइयां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। प्रकरण में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, आपराधिक साजिश समेत पासपोर्ट अधिनियम, विदेशी विषयक अधिनियम और भारतीय नागरिकता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विवेचना की जा रही है।

नेटवर्क की तलाश में एसटीएफ
नसीम अख्तर की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज कहां से तैयार किए जाते थे, किन लोगों के नाम पर पासपोर्ट बनवाए गए और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस बरामद दस्तावेजों और ऑनलाइन आवेदन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और गिरफ्तारियां या नए खुलासे होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 1 hour ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 2 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 2 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 2 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 2 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 2 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 2 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 2 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 3 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 3 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 3 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 3 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 3 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!