महिला आरक्षक से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: 8 साल तक शोषण करता रहा आरोपी; ट्यूशन के दौरान हुई थी मुलाकात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र से एक महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ट्यूशन के दौरान हुई थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार पीड़िता 35 वर्षीय महिला आरक्षक है। वर्ष 2018 में ट्यूशन के दौरान उसकी मुलाकात सुमित रिझारिया नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
शादी का वादा कर बनाए संबंध
महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी कई वर्षों तक अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका यौन शोषण करता रहा।
पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी के शादी के वादे पर विश्वास करती रही, लेकिन हाल ही में आरोपी ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया और उससे संपर्क भी समाप्त कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
आरोपी के व्यवहार से आहत होकर महिला आरक्षक ने मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!