खबर
Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान और खर्च का हिसाब; अब तक आया इतने हजार करोड़ का दान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 2:18 pm
शेयर करें:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक के बाद मंदिर निर्माण, चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक की गई है। ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर निर्माण के लिए अब तक 3264 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हुआ है। इसमें 2370 करोड़ रुपए मंदिर निर्माण, परिसर विकास और अन्य पूंजीगत कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। शेष राशि भविष्य की परियोजनाओं और आवश्यक कार्यों के लिए सुरक्षित रखी गई है।

भेंट का सत्यापन भी करा सकते हैं दानदाता
ट्रस्ट ने कहा कि श्रद्धालुओं के दान और खर्च का पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रखा गया है तथा आवश्यकता पड़ने पर दानदाता अपनी भेंट का सत्यापन भी करा सकते हैं।

रामलला के चढ़ावे से 582 करोड़ रुपए की आय
ट्रस्ट के मुताबिक, स्थापना से लेकर 31 मार्च तक रामलला को चढ़ावे के रूप में 582 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। इनमें से 391 करोड़ रुपए मंदिर के संचालन, धार्मिक अनुष्ठानों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, रखरखाव और प्रशासनिक कार्यों पर खर्च किए गए हैं। शेष राशि ट्रस्ट के बैंक खातों में सुरक्षित रखी गई है।

दान में मिली 2926 बहुमूल्य वस्तुओं का रिकॉर्ड
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया कि नकद दान के अलावा श्रद्धालुओं ने 2,926 मूल्यवान वस्तुएं भी भेंट की हैं। सभी वस्तुओं का रिकॉर्ड विधिवत रजिस्टर में दर्ज है और हर वर्ष स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म द्वारा उनका भौतिक सत्यापन कराया जाता है। ट्रस्ट का कहना है कि दानदाता चाहें तो अपनी भेंट का विवरण सत्यापित कर सकते हैं।

चांदी और स्वर्ण रामचरितमानस पर ट्रस्ट की सफाई
हाल के दिनों में दान में मिली चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं को लेकर उठे सवालों पर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि दान में प्राप्त चांदी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपयोग में लाया गया है और उसका पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध है। ट्रस्ट ने यह भी कहा कि किसी भी कीमती धातु या वस्तु के गायब होने की पुष्टि नहीं हुई है।

बैठक के दौरान श्रद्धालुओं को दान में मिली कई बहुमूल्य वस्तुएं भी दिखाई गईं, जिनमें स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस भी शामिल थी।

SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में उठे कुछ सवाल
चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ कर्मचारियों के बैंक खातों में आय की तुलना में अधिक नकद जमा होने और वित्तीय लेनदेन के संबंध में जांच की आवश्यकता बताई गई है। रिपोर्ट में कुछ मामलों में विस्तृत आर्थिक जांच की सिफारिश की गई है। हालांकि, जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष आना शेष है।

सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के सुझाव
SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में चढ़ावे की गणना कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता भी बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, जेब रहित वर्दी, बायोमीट्रिक सत्यापन, निजी सामान पर नियंत्रण और नियमित तलाशी जैसी व्यवस्थाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने की जरूरत है।

साथ ही ट्रस्ट और बैंक के बीच निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन को भी मजबूत करने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि चांदी की ईंटों और अन्य मूल्यवान वस्तुओं के गायब होने के आरोपों की पुष्टि जांच में नहीं हुई और उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार संबंधित वस्तुएं सुरक्षित पाई गईं।

बैठक में हुए प्रशासनिक निर्णय
ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र के इस्तीफे स्वीकार किए गए। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कृष्णमोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो जल्द अपनी सिफारिश ट्रस्ट को सौंपेगी।

पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता
ट्रस्ट ने कहा कि श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से दान, खर्च और मूल्यवान भेंटों से संबंधित प्रमुख जानकारियां सार्वजनिक की गई हैं। ट्रस्ट का दावा है कि सभी वित्तीय रिकॉर्ड सुरक्षित हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका रखरखाव किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 9 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 9 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 10 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 10 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 10 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 10 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 10 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 10 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!