खबर
Top News

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार; कहा- रिहाई न हुई होती तो जमानत रद्द कर देते

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 12:33 pm
शेयर करें:
राजा रघुवंशी हत्याकांड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/नई दिल्ली। 
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उसकी जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि सोनम जेल से रिहा नहीं हुई होती तो उसकी जमानत रद्द कर दी जाती, लेकिन अब उसे रिहा किए जाने के बाद इस स्तर पर जमानत पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है। इसके साथ ही सोनम की जमानत फिलहाल बरकरार रहेगी।

यह मामला उस समय फिर चर्चा में आया था, जब राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया था कि सशर्त जमानत मिलने के बाद सोनम देश छोड़कर नेपाल भाग गई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की भी मांग की थी।

सोनम ने कहा था मैं नेपाल नहीं गई, अफवाहों पर भरोसा न करें
15 जून को एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में सोनम रघुवंशी ने नेपाल भागने के आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उसने कहा था कि उसके बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं और लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सोनम ने कहा था कि वह न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी जमानत शर्तों का पूरी तरह पालन कर रही है और जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया में लगातार सहयोग देती रहेगी।

बोली अभी इंदौर आने की कोई योजना नहीं
साक्षात्कार में सोनम ने बताया था कि वह वर्तमान में शिलॉन्ग में ही रह रही है और जमानत मिलने के बाद कहीं बाहर नहीं गई है। उसने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने सटीक ठिकाने का खुलासा करने से इनकार किया। उसने कहा कि उसका मामला अभी शिलॉन्ग की अदालत में विचाराधीन है, इसलिए फिलहाल इंदौर आने का कोई इरादा नहीं है। जब तक मुकदमे की कार्यवाही पूरी नहीं हो जाती, वह शिलॉन्ग में ही रहेगी।

कोर्ट की हर शर्त का पालन करने का दावा
सोनम ने कहा था कि उसे न्यायालय से जो भी शर्तें मिली हैं, उनका उसने पूरी निष्ठा से पालन किया है और आगे भी करती रहेगी। उसने कहा कि उसे भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करती है। जब उससे जनता की नकारात्मक राय को लेकर सवाल किया गया तो उसने कहा कि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए वह इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।

वकील ने नेपाल भागने के आरोपों को बताया निराधार
सोनम के अधिवक्ता सुदीप राणा ने भी विपिन रघुवंशी के आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि केवल नेपाली मूल का होने का अर्थ यह नहीं है कि उनका नेपाल से कोई संबंध है। उनका जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा शिलॉन्ग में ही हुई है तथा नेपाल में उनका कोई पारिवारिक या अन्य संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनम स्वयं निर्धारित तारीख पर शिलॉन्ग की अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुई थी, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वह कहीं बाहर नहीं गई थी।

पूरक आरोप-पत्र पर सुनवाई जारी
वकील सुदीप राणा ने बताया कि मामले में पूरक आरोप-पत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) दाखिल किया जा चुका है। अभियोजन पक्ष अपनी दलीलें पूरी कर चुका है और बचाव पक्ष ने भी अदालत में अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बचाव पक्ष ने विशेष रूप से इस बात पर अपना पक्ष रखा है कि सोनम रघुवंशी पर शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धाराएं लागू होती हैं या नहीं। इस संबंध में सरकारी पक्ष ने जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार तक का समय मांगा है।

सुरक्षा पर टिप्पणी से किया इनकार
सोनम की अधिवक्ता प्रीति प्रधान ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि सोनम शिलॉन्ग में सुरक्षित है, लेकिन सुरक्षा से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा।

सीबीआई जांच की मांग पर कायम हैं विपिन रघुवंशी
मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी अब भी मामले की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि यदि देश के अन्य चर्चित मामलों में केंद्रीय एजेंसी जांच कर सकती है तो दो राज्यों मध्यप्रदेश और मेघालय से जुड़े इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच भी सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए। उनका तर्क है कि निष्पक्ष जांच और पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने के लिए केंद्रीय एजेंसी की जांच आवश्यक है।

ऐसे सामने आया था हत्याकांड
इंदौर के प्रसिद्ध ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए। 23 मई 2025 को दोनों के अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।

3 जून 2025 को मेघालय की एक गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस जांच में हत्या की सुनियोजित साजिश का खुलासा होने का दावा किया गया। जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने सोनम रघुवंशी को भी इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए आरोपी बनाया। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्तमान में वह न्यायालय से मिली जमानत पर रिहा है, जबकि मामले की सुनवाई जारी है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 5 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 5 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 6 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 6 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 6 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 6 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 6 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 6 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 7 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 7 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 7 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 7 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 7 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 7 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 7 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 7 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 7 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 7 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!