राजा रघुवंशी हत्याकांड: जमानत के विरोध में लगाई याचिका; हाई कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई आज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर आज शिलांग हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। मेघालय सरकार की ओर से दायर याचिका में सोनम को मिली जमानत निरस्त करने की मांग की गई है। मामले को लेकर राजा रघुवंशी के परिजन भी लगातार विरोध जता रहे हैं और उन्होंने जमानत आदेश को चुनौती दिए जाने का समर्थन किया है।
मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ज्यूडिशियल) द्वारा 27 अप्रैल को सोनम रघुवंशी को दी गई जमानत गलत तथ्यों और अधूरी जानकारी के आधार पर प्रदान की गई थी।
सरकार का दावा है कि गिरफ्तारी की परिस्थितियों और जांच से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को अदालत के समक्ष पूरी तरह प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके चलते आरोपी को राहत मिल गई।
सरकार ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है। हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी और जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो आरोपी की भूमिका को मजबूत करते हैं। ऐसे में आरोपी को जमानत पर बनाए रखना जांच और अभियोजन दोनों को प्रभावित कर सकता है।
पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए
गौरतलब है कि 23 मई 2025 को मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी।
शुरुआती जांच में मामला सामान्य हत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन बाद में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच एजेंसियों ने दावा किया कि हत्या के पीछे पारिवारिक और प्रेम संबंधों से जुड़ी साजिश थी।
मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया। जांच के दौरान पुलिस ने सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा सहित विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार इन सभी ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
जमानत तत्काल निरस्त की जाए
सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने कड़ा विरोध जताया था। परिजन का कहना है कि हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी को राहत देना न्याय प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
परिवार ने मांग की है कि जमानत तत्काल निरस्त की जाए और मामले की सुनवाई तेजी से पूरी कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। आज होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
हाईकोर्ट के फैसले से न केवल इस चर्चित हत्याकांड की दिशा तय होगी, बल्कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई और निचली अदालत के आदेश पर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी सामने आ सकती है।
संबंधित समाचार

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!