अधिकांश जिलों में बारिश: अनेक स्थानों पर ओले भी गिरे; फसलों पर असर, जानिये अगले 4 दिन क्या होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिनों (करीब 98 घंटे) से सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के कारण 45 जिलों में आंधी और बारिश का दौर चला। इनमें से 17 जिलों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे केला, पपीता और गेहूं जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
यह सिस्टम अब आगे बढ़ चुका है, जिसके चलते आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मार्च के आखिरी सप्ताह में एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में फिर बदलाव हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश या बादल छाने की संभावना है। शनिवार को भी कुछ जिलों में मौसम बदला रहा और राजधानी भोपाल में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में सबसे कम 25.6°C दर्ज किया गया। वहीं, रीवा-दतिया में 28.2°C, नौगांव-सतना में 28.3°C, सिवनी में 28.4°C, टीकमगढ़-सीधी में 28.6°C और दमोह-उमरिया में 29°C रहा।
पांच बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 29.4°C, जबलपुर 29.5°C, इंदौर 30.6°C, ग्वालियर 28.4°C और उज्जैन 31.5°C दर्ज किया गया। तेज आंधी और ओलों के कारण धार, खरगोन समेत कई जिलों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। शिवपुरी में भी शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे थे।
पिछले चार दिनों में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, जबलपुर सहित कुल 45 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि अलीराजपुर, बड़वानी, विदिशा, बैतूल, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, दमोह, पन्ना और मंडला समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि हुई।
इससे पहले फरवरी में भी चार बार मौसम बदला था और ओले-बारिश का दौर चला था, जिससे फसलों को नुकसान हुआ था। मार्च के पहले पखवाड़े में जहां तेज गर्मी पड़ी, वहीं दूसरे पखवाड़े में बारिश और ओलों का असर देखने को मिला।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल और मई में गर्मी अपने चरम पर होगी। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45°C के पार जा सकता है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी तेज गर्मी पड़ेगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!