अमरनाथ बारिश-लैंडस्लाइड ने रोकी बाबा बर्फानी की यात्रा: 20 दिन पहले बंद हुआ अमरनाथ यात्रा मार्ग 4.8 लाख ने किए दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा-2026 को निर्धारित समय से करीब 20 दिन पहले रोकने का फैसला लिया गया है। बारिश और भूस्खलन के चलते दोनों यात्रा मार्गों की स्थिति खराब होने और मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों में खराब मौसम का पूर्वानुमान जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
9 अगस्त से दोनों रूट पर नए श्रद्धालुओं की यात्रा रोक दी जाएगी। हालांकि, जो श्रद्धालु पहले से यात्रा मार्ग पर हैं, उनकी यात्रा पूरी कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से अब नए जत्थे नहीं भेजे जाएंगे।
अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अमरनाथ यात्रा में इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान मौसम की चुनौती के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना रहा। हालांकि, लगातार बारिश और अलग-अलग स्थानों पर लैंडस्लाइड के कारण यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ है। कई हिस्सों में रास्तों की स्थिति खराब होने से श्रद्धालुओं की आवाजाही में जोखिम बढ़ गया था।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद लिया फैसला
डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में खराब मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर 9 अगस्त से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर यात्रा रोकने का फैसला किया है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति और यात्रा मार्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए श्रद्धालुओं को आगे भेजना उचित नहीं होगा।
यात्रा रोकने का फैसला नए जत्थों के लिए लागू होगा। जो श्रद्धालु पहले से यात्रा मार्ग पर हैं या यात्रा प्रक्रिया में शामिल हैं, उनकी यात्रा पूरी कराने की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि खराब मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से वापस लाया जा सके।
28 अगस्त को छड़ी मुबारक के साथ होगा धार्मिक समापन
हालांकि आम श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त से बंद हो जाएगी, लेकिन धार्मिक परंपरा के अनुसार यात्रा का औपचारिक समापन बाद में होगा। 28 अगस्त को पारंपरिक छड़ी मुबारक पहलगाम मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा तक जाएगी। छड़ी मुबारक के गुफा तक पहुंचने के साथ ही अमरनाथ यात्रा-2026 का धार्मिक और औपचारिक समापन माना जाएगा।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!