ट्रेडिंग में करोड़ों का मुनाफा दिखाकर रेलवे कर्मचारी से लाखों ठगे: फर्जी ऐप में कराया निवेश; रकम निकालने पर मांगे रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे और डिस्काउंटेड आईपीओ का लालच एक रेलवे कर्मचारी को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने फेसबुक विज्ञापन के जरिए उसे व्हाट्स ऐप ग्रुप में जोड़ा और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट व ब्लिंक्स प्रो के नाम से फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर 42 बार में कुल 35.27 लाख रुपए निवेश करा लिए। ऐप में रकम का मुनाफा बढ़ाकर करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपए दिखाया गया। जब पीड़ित ने पैसा निकालना चाहा तो ठगों ने पहले 5 लाख रुपए सर्विस फीस और फिर 6 लाख रुपए रिस्क अलर्ट हटाने के नाम पर मांगे। शक होने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
फेसबुक एड से व्हाट्स ऐप ग्रुप तक पहुंचाया
थाटीपुर थाना क्षेत्र निवासी रेलवे कर्मचारी देवव्रत कटारे ने पुलिस को बताया कि मार्च 2025 में फेसबुक पर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखने के बाद उसने लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उसे व्हाट्स ऐप ग्रुप में जोड़ा गया और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट इंवेस्टमेंट के नाम से ऐप डाउनलोड कराया गया।
ठगों ने दावा किया कि उनके जरिए बाजार भाव से 10 से 30 प्रतिशत कम कीमत पर शेयर और भारी डिस्काउंट पर आईपीओ मिलते हैं। भरोसा बढ़ाने के लिए रोजाना करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का दावा भी किया गया।
फर्जी ऐप में बढ़ता रहा मुनाफा
आरोपियों ने प्ले स्टोर जैसा दिखने वाला लिंक भेजकर ‘नुवामा’ और ‘ब्लिक्स प्रो’ ऐप डाउनलोड कराए। आधार और पैन से अकाउंट खुलवाने के बाद निवेश की रकम और शेयरों का मुनाफा ऐप पर बढ़ता हुआ दिखाया गया।
जब फर्जी खाते में रकम करीब 43 लाख रुपए दिखाई गई तो 74 लाख रुपए के आईपीओ के लिए रकम कम बताई गई। ठगों ने 15 लाख रुपए का फर्जी लोन अप्रूव होने का झांसा देकर पीड़ित से और रकम जमा कराई।
42 ट्रांजेक्शन में गंवाए 35.27 लाख
पीड़ित ने अपने खाते से इंटरनेट बैंकिंग, फोन पे और गुगल पे के जरिए ठगों के बताए खातों में कुल 42 बार में 35.27 लाख रुपए रकम ट्रांसफर किए। इसके बाद ऐप में पीड़ित को करोड़ों रुपए का कथित मुनाफा दिखाई देने लगा।
पैसा निकालने गया तो शुरू हुई नई ठगी
जब देवव्रत ने रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने 5 लाख रुपए सर्विस फीस मांगी। यह रकम देने के बाद भी पैसा नहीं मिला। फिर ठगों ने खाते में ज्यादा रकम होने के कारण ‘रिस्क अलर्ट’ लगने की बात कही और उसे हटाने के लिए 6 लाख रुपए और जमा करने को कहा।
यहीं पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत करने के बाद थाटीपुर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!