रेस्टोरेंट-बार में छापामार कार्रवाई: एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक मिली; वेज-नॉनवेज एक ही फ्रीजर में रखा था, मौके पर लगाया जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में नगर निगम की म्युनिसिपल कोर्ट ने शुक्रवार को बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में बड़ी कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलित न्यायालय की टीम ने रेस्टोरेंट-बार के किचन और खाद्य सामग्री की जांच की।
कई अनियमितताएं सामने आई
इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आई। जांच में कुछ जगहों पर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स मिलीं। वहीं, वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रीजर में रखा गया था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया।
दो घंटे चली जांच, कई रेस्टोरेंट-बार खंगाले
चलित न्यायालय ने दोपहर करीब 1:30 बजे कार्रवाई शुरू की, जो लगभग दो घंटे तक चली। इस दौरान टीम ने फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सॉसर, रास्ता, माय बार, आयबरी, कव्वाली और संकल्प रेस्टोरेंट एंड बार सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
हर प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत व्यवस्थाओं की जांच की गई।
किचन में गंदगी मिली, स्टाफ को फटकार
मजिस्ट्रेट और निगम की टीम ने रेस्टोरेंट के किचन में जाकर वहां तैयार किए जा रहे भोजन और खाद्य सामग्री की स्थिति देखी। जांच के दौरान किचन में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। अधिकारियों ने मौके से भोजन और कोल्ड ड्रिंक्स के सैंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
30 से ज्यादा वाहनों के काफिले से पहुंची टीम
नगर निगम की विशेष टीम 30 से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ बंसल वन पहुंची। अचानक बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के पहुंचने से रेस्टोरेंट और बार संचालकों में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई में निगम के जोन और वार्ड प्रभारियों के साथ विभागीय अधिकारी भी शामिल रहे। निगम अधिकारियों के मुताबिक खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!