राहुल गांधी का कांग्रेस को बड़ा संदेश: 'स्थानीय मुद्दे उठाओ; सरकार के खिलाफ करो बड़ा प्रदर्शन'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित मध्यप्रदेश कांग्रेस अब आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट गई है। पार्टी ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय जनसरोकारों को चुनावी रणनीति का सबसे बड़ा हथियार बनाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश नेतृत्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता के बीच स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाई जाए।
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस को दो अहम संदेश दिए हैं। पहला, सत्ता तक पहुंचने का रास्ता स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों से होकर जाता है। दूसरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ कथित बदले की भावना से की जा रही सरकारी कार्रवाई का जोरदार विरोध किया जाए।
इंदौर में होगा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने इंदौर में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन आयोजित करने का सुझाव दिया है। इस कार्यक्रम में स्वयं राहुल गांधी के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह प्रदर्शन प्रदेश सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने के साथ-साथ आगामी चुनावों का बड़ा संदेश भी देगा।
11 अगस्त की पीएसी बैठक में तय होगी रणनीति
कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक 11 अगस्त को भोपाल में प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बैठक में विपक्ष की आगामी रणनीति, सरकार को घेरने के मुद्दे और इंदौर में प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन की रूपरेखा पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
स्थानीय मुद्दों पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि दतिया उपचुनाव की जीत के बाद दिल्ली में हुई बैठक में यह निष्कर्ष निकला कि नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत और क्षेत्रीय जनसमस्याओं जैसे स्थानीय मुद्दे जनता से सीधे जुड़ते हैं। यदि इन्हें प्रभावी ढंग से उठाया जाए तो कांग्रेस को आगामी चुनावों में बड़ा राजनीतिक लाभ मिल सकता है।
पार्टी का मानना है कि प्रदेश में बदलाव की शुरुआत स्थानीय मुद्दों से होगी और संगठन अब गांव से लेकर शहर तक जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा।
जीतू पटवारी के समर्थन में आक्रामक होगी कांग्रेस
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश सरकार पर जीतू पटवारी और उनके परिवार को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है।
इससे पहले जीतू पटवारी भी आरोप लगा चुके हैं कि सरकार उनके परिवार के सदस्यों को झूठे मामलों में फंसाकर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। उनका कहना था कि उनके छोटे भाई को ऐसे मामले में आरोपी बनाया गया, जिससे उसका कोई लेना-देना नहीं था।
जनता के बीच उतरेगा संगठन
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि पीएसी की बैठक में विपक्ष की भूमिका को और अधिक जनोन्मुखी और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी। सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों की पहचान कर उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के मुद्दों के साथ-साथ गांव, कस्बे और शहरों की स्थानीय समस्याओं को भी आंदोलन का प्रमुख आधार बनाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!