राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप: दिल्ली में शिकायत की जांच शुरू; कर्नाटक में भी एफआईआर दर्ज करने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम् के कथित अपमान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। एक वकील ने 16 अगस्त को आईपी एस्टेट थाने में शिकायत देकर दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वंदे मातरम् के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी की ओर से कुछ ऐसे इशारे किए गए, जिन्हें गीत आगे जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया
शिकायत में एक वीडियो का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें राहुल गांधी के कथित तौर पर 'हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे' कहने का दावा किया गया है।
पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कर्नाटक में भी राहुल-सोनिया के खिलाफ शिकायत
वहीं, कर्नाटक में भी भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बेंगलुरु के मल्लेश्वरम और मंगलुरु के उर्वा थाने में भाजपा नेताओं एवं युवा मोर्चा की ओर से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, कर्नाटक पुलिस ने अभी तक इन शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं की है।
भाजपा ने कहा...मांगे माफी
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक धीरज मुनिराजू ने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् के अपमान से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से कथित घटना को लेकर देश की जनता से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि माफी मिलने तक विरोध जारी रहेगा।
मंगलुरु में भाजपा नेताओं ने भी सोनिया गांधी के कथित व्यवहार को अनुचित बताते हुए पुलिस से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
नए कानून को लेकर भी चर्चा
वंदे मातरम् को लेकर यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब इसके कानूनी संरक्षण को लेकर संसद में हाल में नया कानून पारित किए जाने का दावा किया जा रहा है।
इसके तहत वंदे मातरम् को ‘जन गण मन’ के समान कानूनी संरक्षण दिए जाने और जानबूझकर अपमान या गायन में बाधा डालने पर तीन वर्ष तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान होने की बात कही जा रही है।
हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दिल्ली और कर्नाटक पुलिस की कार्रवाई पर अब सबकी नजर है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!