खबर
Top News

इन आवासों की गुणवत्ता पर सवाल: हजार से अधिक फ्लैटों में खतरा; स्टेटस रिपोर्ट तलब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 1:35 pm
शेयर करें:
इन आवासों की गुणवत्ता पर सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में बनाए गए कई आवासीय प्रोजेक्ट अब अपनी गुणवत्ता को लेकर सवालों के
घेरे में हैं।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट सख्त
विभिन्न जिलों से लगातार मिल रही शिकायतों के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

अदालत यह जानना चाहती है कि निर्माण में सामने आई गंभीर खामियों के बावजूद अब तक प्रभावी सुधारात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

128 करोड़ रुपए की लागत से 1,024 फ्लैट तैयार किए
सबसे चिंताजनक स्थिति इंदौर के कनाड़िया स्थित गुलमर्ग परिसर में बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट की बताई जा रही है। यहां करीब 128 करोड़ रुपए की लागत से 1,024 फ्लैट तैयार किए थे।

लेकिन निर्माण के महज ढाई साल के भीतर ही बड़ी संख्या में आवासों में सीपेज, पानी का रिसाव, दीवारों में नमी और बिजली का करंट फैलने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आने लगी हैं। रहवासियों का कहना है कि इन खामियों के कारण उनकी सुरक्षा तक खतरे में पड़ गई है।

न्यायालय की शरण में पहुंचे रहवासी
निर्माण की गुणवत्ता से परेशान रहवासियों ने स्थायी समाधान नहीं मिलने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उनका आरोप है कि मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निर्माण कंपनी पर होने के बावजूद गुणवत्ता संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बार-बार शिकायतों के बाद भी केवल औपचारिक मरम्मत की गई, जिससे समस्याएं फिर सामने आ गईं।

अन्य शहरों से भी शिकायतें
इंदौर ही नहीं, भोपाल के करोंद और बैरागढ़ में बने पीएम आवास परियोजनाओं से भी निर्माण की खराब गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायतें सामने आई हैं।

इसी तरह ग्वालियर और जबलपुर के कुछ प्रोजेक्टों में भी समान प्रकार की खामियां सामने आने की जानकारी मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि कई परियोजनाओं में गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ियां सामने आई हैं।

नई तकनीक से बने थे आवास
इंदौर का लाइट हाउस प्रोजेक्ट ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज के तहत विकसित किया गया था। केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता से प्री-फेब्रिकेटेड सैंडविच पैनल तकनीक का उपयोग कर 128 करोड़ रुपए की लागत से 1,024 आवास तैयार किए गए थे।

इस परियोजना को आधुनिक और टिकाऊ निर्माण तकनीक का मॉडल बताया गया था, लेकिन अब कम समय में ही सामने आई सीपेज और लीकेज जैसी समस्याओं ने इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य सरकार से जवाब मांगा
हाईकोर्ट की निगरानी में अब राज्य सरकार से जवाब मांगा गया है। आने वाली स्टेटस रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि दोषी एजेंसियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी और प्रभावित रहवासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी।

संबंधित समाचार

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

2 minutes ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

7 minutes ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

11 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

11 minutes ago
गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क
Top News

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

18 minutes ago
कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र
Top News

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

25 minutes ago
NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

27 minutes ago
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

33 minutes ago
बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग
Top News

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

41 minutes ago
बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी
Top News

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

41 minutes ago
रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर
Top News

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

about 1 hour ago
चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति
Top News

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

about 1 hour ago
शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी
Top News

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

about 1 hour ago
पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
Top News

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी

about 1 hour ago
फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा
Top News

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:4 पर FIR दर्ज; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

about 1 hour ago
हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय
Top News

हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय:रिट्राइव डेटा से होगा खुलासा

about 1 hour ago
डेढ़ करोड़ रुपए का मामला
Top News

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला:बैंक में हो गया हिसाब-किताब

about 1 hour ago
रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा
Top News

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

about 1 hour ago
बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया
Top News

बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया:12.72 ग्राम ड्रग्स जब्त सप्लायर की तलाश

about 1 hour ago
नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार
Top News

नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार:सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!