खबर
Top News

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा: फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 सितंबर 2026, 1:51 pm
शेयर करें:
रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा

रतलाम से एक कार मिली, लेकिन दो किआ सोनेट अब भी लापता

मुंबई और गुजरात तक पहुंची गाड़ियां, एक वाहन 1.50 लाख में गिरवी रखने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रेंटल कार कारोबार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराए पर दी गई चार गाड़ियों में से एक कार तो रतलाम से तो दूसरी इंदौर में बरामद हो गई, लेकिन दो किआ सोनेट अब भी लापता हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपियों ने वाहनों के जीपीएस ट्रैकर काट दिए और उन्हें अलग-अलग शहरों में पहुंचा दिया। एक लापता कार की आखिरी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई, जबकि दूसरी गुजरात तक पहुंचने के बाद गायब हो गई। पीड़ितों ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जय गुरुदेव टूर एंड ट्रेवल्स के विकास परमार और एसीएस कंपनी के आयुष सिसोदिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी और अन्य वाहन मालिकों की तीन किआ सोनेट व एक मारुति ब्रेजा तुषार पाल व उसके साथी पिंटू को किराए पर चलाने के लिए दी थीं। तय समय पर वाहन लौटाने के बजाय आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया।

जीपीएस ने खोली शहर-शहर की कहानी... शिकायत के मुताबिक किआ सोनेट (एमपी 09 जेडआर 1554) का जीपीएस बीच रास्ते में काट दिया गया, जिसकी आखिरी लोकेशन गुजरात में मिली। वहीं किआ सोनेट (एमपी 09 एएफ 8858) मुंबई के घाटकोपर इलाके तक ट्रेस हुई, जहां 13 दिसंबर की रात उसका जीपीएस ट्रैकर भी बंद हो गया।

दूसरी ओर किआ सोनेट (एमपी 09 एएफ 8848) रतलाम में एक मकान के बाहर खड़ी मिली, जिसे शिकायतकर्ताओं ने जीपीएस ट्रैकिंग के जरिये बरामद कर लिया। फिलहाल एमपी 09 एएफ 8858 और एमपी 09 जेडआर 1554 (दोनों किआ सोनेट) का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

1.50 लाख में गिरवी रखने का आरोप
विकास परमार का आरोप है कि उनकी किआ सोनेट (एमपी 09 जेडआर 1554) पीथमपुर क्षेत्र स्थित बरदारी गांव में निर्मल नामक व्यक्ति के पास 1.50 लाख रुपए में गिरवी रख दी गई। इस संबंध में एक वीडियो भी उनके पास है, जो उन्होंने पुलिस को देने की बात कही है।

ईएमआई जारी, इंश्योरेंस क्लेम अटका... पीड़ितों का कहना है कि गाड़ियां फाइनेंस पर हैं, जिनकी आरोपियों द्वारा अफरा-तफरी किए जाने के बावजूद हर महीने ईएमआई कट रही है। एफआईआर दर्ज होने पर ही इंश्योरेंस क्लेम की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

पहले भी दी थीं शिकायतें... विकास परमार के अनुसार उन्होंने 14 दिसंबर 2025 को पंढरीनाथ थाने में आवेदन दिया था, जबकि आयुष सिसोदिया ने 15 दिसंबर 2025 को संयोगितागंज थाने में शिकायत की थी। बाद में मामला क्राइम ब्रांच तक भी पहुंचा, लेकिन अब तक दोनों लापता किआ सोनेट की बरामदगी नहीं हो सकी है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

13 minutes ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

24 minutes ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

28 minutes ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

32 minutes ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

39 minutes ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

43 minutes ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

about 1 hour ago
कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
Top News

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

about 1 hour ago
भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार
Top News

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

about 1 hour ago
गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं
Top News

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका
Top News

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए
Top News

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

about 1 hour ago
खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक
Top News

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

about 1 hour ago
गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला
Top News

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

about 1 hour ago
जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज
Top News

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

about 2 hours ago
इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा
Top News

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

about 2 hours ago
आधी रात नशेड़ियों का तांडव
Top News

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!