फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा: कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से अबू धाबी के बीच सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने के बाद सोने की तस्करी से जुड़े नेटवर्क जांच एजेंसियों के रडार पर है। हल ही में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए करीब 1 किलो सोना पकड़ा था।
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट भी शामिल मिला
जांच आगे बढ़ी तो कथित नेटवर्क में एयरपोर्ट से जुड़े कर्मचारियों के साथ कस्टम विभाग का एक एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट भी शामिल मिला। 3 अगस्त को हुई कार्रवाई में DRI ने यात्री, कारोबारी और उसके सहयोगी समेत कई लोगों को पकड़ा।
जांच में लोगों की भूमिका की जानकारी सामने आई
जांच में बरामद सोने की कीमत को लेकर अलग-अलग आकलन सामने आया है, जबकि पूछताछ में तस्करी के तरीके और नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी सामने आई।
खुफिया सूचना के बाद एयरपोर्ट पर निगरानी
DRI को सूचना मिली थी कि इंदौर एयरपोर्ट के जरिए सोने की तस्करी करने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय है। जांच एजेंसी ने निगरानी बढ़ाई तो एयरपोर्ट से जुड़े कुछ कर्मचारियों द्वारा तस्करी में मदद किए जाने की जानकारी सामने आई। इसी आधार पर 3 अगस्त को एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी रखी गई।
यात्री सोना लाता, एयरोब्रिज पर कर्मचारी को सौंपता
जांच में तस्करी का तरीका सामने आया। DRI के अनुसार, गोविंद पोरवाल अबू धाबी से सोना लेकर इंदौर पहुंचा। आरोप है कि विमान से उतरने के बाद उसने कस्टम जांच से पहले एयरोब्रिज पर एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी वासुदेव बरनाले को सोना सौंप दिया।
इसके बाद बरनाले एयरोब्रिज के पास सीढ़ियों से टरमैक क्षेत्र में पहुंचा और कथित तौर पर इमिग्रेशन व कस्टम जांच से बचाकर सोना एयरपोर्ट के बाहर ले गया। पार्किंग क्षेत्र में उसने कथित तौर पर सोना कारोबारी संजय मुंजे और उसके सहयोगी अमन गेहलोत को सौंप दिया।
नीली कार से निकलते ही DRI ने घेरा
DRI की निगरानी के दौरान मुंजे और गेहलोत की नीले रंग की कार पार्किंग में खड़ी मिली। जांच एजेंसी के अनुसार, बरनाले वहां पहुंचा और यात्री से मिला सोना कार तक पहुंचाया। जैसे ही कार एयरपोर्ट से बाहर निकलने लगी, DRI टीम ने एग्जिट पॉइंट पर घेराबंदी कर उसे रोक लिया। इसके बाद बरनाले और यात्री गोविंद पोरवाल को भी हिरासत में लिया गया।
जांच के दौरान मुंजे और गेहलोत के पास चांदी जैसे दिखाई देने वाले दो कड़े मिले। जांच में इनके सोने के होने की पुष्टि हुई। इनका कुल वजन करीब एक किलो बताया गया और सोना 24 कैरेट का था।
पूछताछ में कस्टम कर्मचारी अजय सेन का नाम
पूछताछ के दौरान नेटवर्क में कस्टम विभाग के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट अजय सेन (56) की भूमिका सामने आई। DRI ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है।
जांच के मुताबिक, सेन पर आरोप है कि वह तस्करी करने वाले गिरोह को DRI और कस्टम की जांच प्रक्रिया तथा ड्यूटी से जुड़ी अंदरूनी जानकारी उपलब्ध कराता था। इसके बदले उसे कथित तौर पर हर यात्रा में 10 हजार रुपए कमीशन मिलता था।
13 जुलाई को बनी थी तस्करी की योजना
DRI की जांच के अनुसार, सोना तस्करी की योजना को लेकर आरोपी 13 जुलाई को आपस में मिले थे। इसके बाद अबू धाबी से सोना इंदौर लाया गया। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इससे पहले कितनी बार इसी तरीके से सोना लाया गया और तस्करी से जुड़े वित्तीय लेनदेन कहां-कहां हुए।
पहले भी 3 किलो सोना पकड़ा जा चुका है
इंदौर में सोना तस्करी के मामलों में DRI की यह हालिया कार्रवाई है। इससे पहले महाराष्ट्र के अकोला से इंदौर की ओर लाए जा रहे तीन किलो सोने की तस्करी का मामला भी सामने आया था। जांच में सराफा कारोबारी पिता-पुत्र दीपक और नकुल खंडेलवाल की भूमिका सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था।
अब DRI इंदौर एयरपोर्ट से जुड़े इस नए मामले में पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और तस्करी के संभावित पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!