पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज: कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासकीय फर्जी पत्र तैयार कर इस्तेमाल करने के बहुचर्चित मामले में फरार पूर्व पार्षद इफ्तेखार उर्फ मुन्ना अंसारी को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने माना जांच अधूरी है, मूल दस्तावेज तक पहुंचने के लिए आरोपी की गिरफ्तारी व पूछताछ आवश्यक है और अर्जी खारिज कर दी।
अतिरिक्त लोक अभियोजक योगेश जायसवाल ने बताया अदालत ने आदेश में कहा पुलिस की फॉरेंसिक जांच जिस दस्तावेज पर हुई है, वह मूल पत्र नहीं बल्कि रंगीन फोटोकॉपी है। असली दस्तावेज कहां से तैयार हुआ और किसने इस्तेमाल किया, इसका पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जरूरी है।
प्रकरण की शुरुआत 14 सितंबर 2019 को हुई, जब पूर्व पार्षद अंसाफ अंसारी ने तत्कालीन डीआईजी के सामने शासकीय स्कूल परिसर में सिटी बसें खड़ी करने के लिए अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट लि. के नाम से 6 फरवरी 2016 का एक कथित शासकीय पत्र पेश किया था।
पत्र पर तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के हस्ताक्षर दर्शाए गए थे और इसमें मुन्ना अंसारी की कंपनी की बसों को स्कूल परिसर में पार्किंग की अनुमति देने संबंधी निर्देश का दावा किया गया था।
जांच में खुला फर्जीवाड़ा
जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया ऐसा कोई शासकीय पत्र कभी जारी ही नहीं किया गया। इसी आधार पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उसके इस्तेमाल से जुड़े आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की पूछताछ का रास्ता साफ हो गया है।
संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!