बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग: 30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़ा सराफा क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक ज्वेलरी दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान और आसपास के इलाके में धुआं भर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात करीब 12.30 बजे बड़ा सराफा स्थित विजय चाट हाउस वाली गली में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम वाहन लेकर मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लगभग 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे और आसपास की आवाजाही को नियंत्रित किया।
एसी में शॉर्ट सर्किट की आशंका... प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट होना लग रहा है। हालांकि आग का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन भी दुकान संचालक और संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। देर रात तक फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
संकरी गलियों के कारण हुई परेशानी
आग मजीद भाई पिता अब्दुल जब्बार की मॉडर्न ज्वेलर्स दुकान में लगी थी। आग से दुकान में रखी आर्टिफिशियल ज्वेलरी जलकर खाक हो गई। आग के कारण दुकान के अंदर रखा अन्य सामान भी जलकर राख हुआ है।
हालांकि समय रहते दमकल की टीम के पहुंचने से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। वहीं सराफा का क्षेत्र काफी व्यस्त और संकरी गलियों वाला होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने के दौरान काफी सतर्कता से काम करना पड़ा।
संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!