खबर
Top News

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर: आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 सितंबर 2026, 2:20 pm
शेयर करें:
रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संभागायुक्त एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के सह अध्यक्ष भास्कर लाक्षाकार की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें आईडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा महत्वपूर्ण विकास कार्यों के संबंध में अनेक निर्णय लिए गए।

बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेन्द्र कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत विभाग राजेशचंद्र जैन, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश शुभाशीष बेनर्जी, अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सुनील कुमार उदिया, मुख्य कार्यपालिक अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण डॉ. परीक्षित झाड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संचालक मंडल द्वारा पूर्वी रिंग रोड स्थित रेडिसन चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार रोबोट चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 94.18 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। दोनों चौराहे पर फ्लायओवर के ‍निर्माण के बाद यातायात सुगम होगा।

इसी तरह आगरा-मुंबई बायपास से प्राधिकरण की योजना क्रमांक 05 को जोड़ने वाले मास्टर प्लान एमआर-09 मार्ग के निर्माण के लिए 6.56 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इस प्रकार गैर योजनामद के अंतर्गत कुल 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

एरोसिटी के विकास के लिए 52.61 करोड़ रुपए स्वीकृत
संचालक मंडल द्वारा योजना क्रमांक 151-169-बी में आईटी कंपनियों टीसीएस/इन्फोसिस को दी गई भूमि के बदले शासन से प्राप्त भूमि, जो योजना क्रमांक 172 के समीप स्थित है, को एरोसिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही इंदौर विकास योजना-2021 के अनुसार उक्त भूमि से एयरपोर्ट तक 75 मीटर चौड़े एवं लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 52.61 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।

एरोसिटी के विकास से एयरपोर्ट के समीप होटल सहित अन्य व्यावसायिक एवं सेवा गतिविधियों के विस्तार को गति मिलने की संभावना है। संचालक मंडल ने एयरपोर्ट रोड स्थित योजना क्रमांक 172 के विकास कार्यों के लिए 240.93 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। योजना के विकास से शहर के समीपस्थ क्षेत्रों में अधोसंरचना एवं अन्य विकास गतिविधियों के विस्तार को गति मिलेगी।

मेघदूत उपवन से लगी भूमि के समग्र विकास को मंजूरी
योजना क्रमांक 54 के अंतर्गत मेघदूत उपवन से लगी प्राधिकरण स्वामित्व की लगभग 3.83 हेक्टेयर भूमि के समग्र विकास तथा कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए 15 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।

इससे इस क्षेत्र में उपलब्ध भूमि का सुनियोजित एवं बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा सकेगा। साथ ही मेघदूत उपवन में आने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि होगी।

संपत्तियों के व्यय के लिए दर निर्धारण
संचालक मंडल द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों के व्ययन के लिए दर निर्धारण भी किया गया। योजना क्रमांक 103 के बहुमंजिला भवन पलाश में निर्मित 31 आवासीय प्रकोष्ठों, योजना क्रमांक 114-प्रथम (राजीव आवास विहार) में आवासीय उपयोग के 09 प्रकोष्ठों तथा योजना क्रमांक 135 में 106 आवासीय उपयोग के भूखंडों के व्ययन के लिए दरें निर्धारित की गईं।

इसी प्रकार योजना क्रमांक 59 पार्ट-2 में व्यावसायिक उपयोग के 21 एवं आवासीय उपयोग के 01 भूखंड को भू-स्वामी अधिकार पर व्ययन करने, योजना क्रमांक 136 में आवासीय उपयोग के 151 भूखंडों तथा योजना क्रमांक 71 सेक्टर-ए में व्यावसायिक उपयोग के 05, औद्योगिक उपयोग के 04 एवं शॉपिंग उपयोग के 03 भूखंडों के व्ययन के लिए भी दरें निर्धारित की गईं।

योजना क्रमांक 54 में चिकित्सालय उपयोग के भूखंड के व्ययन के लिए भी दर निर्धारण किया गया। इन निर्णयों के बाद संबंधित योजनाओं में संपत्तियों के व्ययन हेतु निविदाएं आमंत्रित की जा सकेंगी।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 16 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 16 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 16 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 16 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 16 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 17 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 17 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 17 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 17 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 18 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 18 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 18 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 18 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 18 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 18 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 19 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 19 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 19 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 19 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!