चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने उस वक्त खौफनाक रूप ले लिया, जब मायके में रह रही पत्नी को पति ने गालियां दी व चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
पति द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट और शराब व अन्य नशे का बुरी आदतों के चलते पीड़िता तीन-चार महीने से मायके में रह रही थी। आरोपी के खिलाफ कातिलाना हमले का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
ऋषि पैलेस निवासी नेहा बैरागी ने पुलिस को बताया पति सावन बैरागी शराब सहित अन्य तरह का नशा करता है और नशे की हालत में उससे मारपीट करता है। इससे परेशान होकर वह तीन-चार महीने से अपने माता-पिता के घर रह रही है।
मंगलवार दोपहर सावन वहां आया और उसे व उसके माता-पिता को गालियां देने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं माना और चाकू निकालकर नेहा को जान से मारने की नीयत से तीन-चार वार किए।
यहां भी ससुराल में प्रताड़ना के तीन केस दर्ज
इधर, महिला थाना पुलिस ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा प्रताड़ित करने के तीन मामलों में तीन केस दर्ज किए हैं। रुचि जैन (34) निवासी नेमा नगर एक्सटेंशन, जैन कॉलोनी, अन्नपूर्णा ने शिकायत दर्ज कराई कि पति पुनीत जैन, शिमला और कैलाशचंद्र जैन दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
दूसरे मामले में पायल आचार्य (27) निवासी दुर्गा कॉलोनी, राऊ ने पति हिमांशु आचार्य, रजनी और पूजा के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने की शिकायत की। तीसरे मामले में अंशुल (29) निवासी शंकरबाग, नौलखा ने पति सुधीर, सुधा और कपिल के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।
संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!