फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा: 4 पर FIR दर्ज; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्जी सिम की बिक्री और सप्लाई से जुड़े मामले में एमआईजी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच के जरिए फर्जी सिम से जुड़े लोगों की पहचान की थी। जांच में सामने आया कि इन सिम के जरिए 100 से ज्यादा लोगों से संपर्क किया गया।
4 लोगों पर FIR दर्ज
क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के आधार पर MIG पुलिस ने भगवान दास जुनवाल, राजेश चौधरी, हिमांशु और आशीष शर्मा के खिलाफ साइबर कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और फर्जी सिम के इस्तेमाल के उद्देश्य की जांच कर रही है।
ज्यादा कीमत लेकर सिम बेचने की बात सामने आई
पुलिस की पूछताछ में सोमनाथ की चाल निवासी सिम वेंडर रोहित दलवे ने बताया कि उसने 15 मार्च को राजेश चौधरी को एक सिम उपलब्ध कराई थी। इसके बदले उसने सामान्य कीमत से अधिक राशि ली थी।
पूछताछ में राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने वही सिम अधिक रुपए लेकर भगवान दास जुनवाल को दी थी। इसके बाद पुलिस भगवान दास को थाने लेकर पहुंची, जहां पूछताछ में उसने हिमांशु और आशीष शर्मा को रुपए के लालच में सिम उपलब्ध कराने की बात कही।
ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर खातों में रकम मंगाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, जांच में यह जानकारी सामने आई है कि फर्जी सिम का इस्तेमाल ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर लोगों से खातों में रुपए ट्रांसफर करवाने के लिए किया गया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन सिम का इस्तेमाल किन लोगों से संपर्क करने के लिए किया गया, खातों में कितनी रकम पहुंची और इस नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
फर्जी सिम मामले में इंदौर पुलिस की दूसरी कार्रवाई
फर्जी सिम से जुड़े मामलों में इंदौर पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच और एमआईजी पुलिस अब संबंधित मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और संपर्कों की तकनीकी जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे और कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!