NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई: 14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रवर्तन निदेशालय ने NHAI के टोल प्लाजा पर कथित फर्जी टोल वसूली और रकम की हेराफेरी के मामले में बुधवार को देशभर में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई मध्यप्रदेश समेत 14 राज्यों में की जा रही है।
तीन ठिकानों पर तलाशी ली
मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे की टोल वसूली से जुड़े ठिकाने भी ईडी की जांच के दायरे में हैं। यह टोल वसूली पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा की कंपनी से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी की टीम ने उनसे जुड़े तीन ठिकानों पर तलाशी ली है।
जांच जारी
इनमें राजमार्ग के अलावा तेंदूखेड़ा और देवरी स्थित कार्यालय शामिल हैं। अधिकारियों की टीमें दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।
फर्जी रसीदों के जरिए रकम डायवर्ट करने का आरोप
ईडी की जांच के मुताबिक, टोल वसूली में कथित तौर पर अनधिकृत सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए फर्जी टोल रसीदें तैयार की गईं और वसूली गई रकम का एक हिस्सा NHAI के आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया गया।
जांच एजेंसी के अनुसार, फॉरेंसिक परीक्षण और NHAI के रिकॉर्ड की जांच में अनधिकृत सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। अब तलाशी के दौरान मिले दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कथित फर्जीवाड़े की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है।
टोल वसूली से जुड़े लाभार्थियों की भी तलाश
ईडी की कार्रवाई का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड जुटाना ही नहीं, बल्कि कथित तौर पर अपराध से अर्जित रकम और उससे लाभ पाने वाले लोगों की पहचान करना भी है। जांच टीम डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
इससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि टोल वसूली से कितनी रकम कथित तौर पर डायवर्ट की गई और इसका लाभ किन लोगों या संस्थाओं को मिला।
14 राज्यों में PMLA के तहत सर्च
ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस के नेतृत्व में कई टीमों ने PMLA की धारा 17 के तहत विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में तलाशी शुरू की है। कार्रवाई उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, NCR और कोलकाता समेत कई स्थानों पर चल रही है।
2025 की FIR और ECIR के आधार पर जांच
मामले की जांच 22 जनवरी 2025 को दर्ज FIR संख्या 17 और 19 मई 2025 को दर्ज ECIR संख्या ECIR/ASZO/04/2025 के आधार पर की जा रही है। ईडी अब टोल फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज, अनधिकृत सॉफ्टवेयर, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंकिंग लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
तलाशी के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सूदखोर की बेरहमी से हत्या:गर्दन पर 5 और सिर पर किए 2 वार; गेंदे के फूल से पकड़े गए 4 आरोपी

सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची:आज इस शहर में कार्यक्रम में देंगी अपनी प्रस्तुति; भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे:केंद्रीय मंत्री बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं, विपक्ष को जनता कई बार नकार चुकी

वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री:गुटबाजी पर दिया ऐसा जवाब; जल संकट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कही ऐसी बात

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण:निर्माण कार्य और बदहाल सड़कों से फजीहत; वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता में इजाफा

राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं; आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस फोर्स तैनात

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम:सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त; अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी:195 यात्रियों की अटकी सांसें; 3 बार की कोशिश रही नाकाम, राजधानी डायवर्ट किया विमान

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी:नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!