हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय: रिट्राइव डेटा से होगा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

389 पेज के प्राइमरी चालान के बाद अब मूल चालान की तैयारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब कारोबारी से एक करोड़ रुपए के चर्चित ब्लैकमेलिंग मामले में क्राइम ब्रांच की जांच ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां डिलीट डेटा की रिकवरी (रिट्राइव) बड़ा खुलासा कर सकती है। 389 पेज का पूरक चालान कोर्ट में पेश करने के बाद अब पुलिस मूल चालान की तैयारी में जुटी है। जांच का अगला आधार जब्त मोबाइल, स्पाई कैमरा और स्टोरेज डिवाइस की फॉरेंसिक रिपोर्ट होगी, जिसका इंतजार किया जा रहा है।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक 18 मई 2026 को शराब कारोबारी हितेंद्रसिंह चौहान की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। इसमें अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप दीक्षित, लखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित, भोपाल की श्वेता जैन, सागर की रेशु चौधरी और इंटेलिजेंस विभाग के हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने समय सीमा में प्राइमरी चालान दाखिल किया, क्योंकि 90 दिन में चालान पेश नहीं होने की स्थिति में आरोपी जमानत का दावा कर सकते थे। मूल चालान में फॉरेंसिक जांच से मिले नए तथ्यों को जोड़ने की तैयारी है।
रिट्राइव डेटा होगा जांच की अहम कड़ी... शुरुआती जांच के दौरान प्राइमरी चालान मोबाइल, स्पाई कैमरा और स्टोरेज डिवाइस जब्त किए गए, लेकिन कई डिजिटल साक्ष्य डिलीट मिले। पुलिस अब फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उम्मीद है डेटा रिकवर होने पर स्पष्ट होगा उपकरणों में क्या रिकॉर्ड था जो इस मामले से जुड़े साक्ष्यों की पुष्टि करता है।
क्या नेटवर्क सिर्फ इंदौर तक सीमित था?
जांच के दौरान पुलिस की टीम भोपाल और सागर तक पहुंची। इसी के बाद राजनीतिक और कारोबारी हलकों में इस नेटवर्क की पहुंच को लेकर चर्चा तेज हुईं। हालांकि, पुलिस ने जांच का फोकस इंदौर के कारोबारी से जुड़े ब्लैकमेल प्रकरण पर ही रखा है और अन्य संभावित पहलुओं पर पुष्टि नहीं की है।
पुलिस के अनुसार कारोबारी हितेंद्रसिंह चौहान ने अलका दीक्षित के साथ कारोबारी साझेदारी से इनकार किया था। इसके बाद आरोपियों पर एक करोड़ रुपए की मांग करने, फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। अब निगाहें फॉरेंसिक रिपोर्ट पर हैं, जो इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच को नया मोड़ दे सकती है।
संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!