डेढ़ करोड़ रुपए का मामला: बैंक में हो गया हिसाब-किताब
KHULASA FIRST
संवाददाता

कैफे पार्टनर भिड़े, सीसीटीवी में हंगामा कैद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कैफे की पार्टनरशिप और करीब डेढ़ करोड़ रुपए के लेन-देन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार बैंक तक पहुंच गया। विजय नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में कैफे संचालक और उसके साथी आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
बैंक में हुए हंगामे का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई।
आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई हाथापाई... पुलिस के मुताबिक विवाद सूटो कैफे के संचालक अजय पाटीदार, शुभम पाटीदार और यशवंत पाटीदार के बीच हुआ। तीनों के बीच करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कथित हेराफेरी और लेन-देन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तीनों पार्टनर और उनके साथी लेन-देन से जुड़े मामले को लेकर विजय नगर स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचे थे। बैंक में बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बैंक परिसर में अचानक हुए हंगामे से वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
दोनों पक्षों ने दिए आवेदन, पुलिस कर रही जांच... विजय नगर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर उनके आवेदन लिए हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच शुरू की है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
वकीलों के जरिए समझौते की कोशिश... घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच वकीलों के माध्यम से समझौते की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस स्तर पर मामले की जांच जारी है। अब देखना यह है कि डेढ़ करोड़ रुपए के कथित लेन-देन का विवाद आखिर किस नतीजे पर पहुंचता है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!