बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी: गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वार्ड 56 शिवाजीनगर स्थित बुधवारिया हाट में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब नगर निगम का रिमूवल दस्ता रेहड़ी-पटरी वालों का बाजार हटाने पहुंच गया। वर्षों से रोजी-रोटी कमा रहे छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर विरोध की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला पहुंचे और निगम के अमले से बात कर कार्रवाई तुरंत रुकवाई। उन्होंने अधिकारियों को साफ लहजे में हिदायत दी कि स्थानीय दुकानदारों को परेशान करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छोटे व्यापारियों को बेदखल करने का प्रयास न करें... विधायक शुक्ला ने निगम मुख्यालय के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित और गरीबों की आजीविका को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाया जाए।
उन्होंने कहा कि हाट में बरसों से ठेला लगाकर गुजर-बसर करने वाले परिवारों का रोजगार बचाना उनकी प्राथमिकता है, इसलिए कोई भी अधिकारी छोटे व्यापारियों को बेदखल करने का प्रयास न करे।
विधायक के हस्तक्षेप और जनता के विरोध को देखते हुए निगम की टीम को बिना कार्रवाई के बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान विधायक के साथ पार्षद दिनेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद गावड़े, पूर्व पार्षद जीतू यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि चंद्रभान सिंह सोलंकी, व्यापारी संघ प्रतिनिधि मनीष चोरट, समाजसेवी राजेंद्र केलोनिया, नितिन अरसूल, श्रीकांत शर्मा, कैलाश वर्मा, अंकित वर्मा, महेश अग्रवाल और दिनेश शर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!