शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी: 37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का मामला सामने आया है। गुजरात से दर्शन के लिए आए 37 श्रद्धालुओं के दल को एक युवक ने खुद को मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा बताकर जल्द दर्शन कराने का भरोसा दिया।
300 की टिकट 700 में बेची
आरोप है कि युवक ने प्रत्येक श्रद्धालु से 700 रुपए लिए और कुल 25,900 रुपए वसूल किए। बाद में श्रद्धालुओं को मंदिर ट्रस्ट के शीघ्र दर्शन काउंटर से जारी टोकन के जरिए दर्शन करा दिए गए।
दर्शन के बाद जब श्रद्धालुओं को पता चला कि शीघ्र दर्शन की निर्धारित टिकट महज 300 रुपए प्रति व्यक्ति है, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्ट में शिकायत दर्ज कराई।
होटल में मिला था युवक
जानकारी के अनुसार गुजरात से करीब 37 लोगों का समूह ओंकारेश्वर पहुंचा था। इसी दौरान होटल में उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने खुद को मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा कर्मचारी या व्यक्ति बताते हुए उन्हें बिना लंबी कतार के जल्द दर्शन कराने का आश्वासन दिया।
इसके बदले उसने प्रत्येक श्रद्धालु से 700 रुपए लिए। इस तरह 37 लोगों से कुल 25,900 रुपए की राशि ली गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन काउंटर से प्राप्त टोकन के माध्यम से मंदिर में दर्शन करा दिए गए।
300 रुपए की टिकट का पता चला तो हुआ शक
दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को जानकारी मिली कि मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से शीघ्र दर्शन के लिए 300 रुपए प्रति टिकट की व्यवस्था पहले से निर्धारित है। उन्हें यह भी पता चला कि जिस व्यवस्था के तहत दर्शन कराए गए, उसके लिए मंदिर के अधिकृत काउंटर से 300 रुपए का टिकट ही पर्याप्त था।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने युवक द्वारा 700 रुपए प्रति व्यक्ति लिए जाने पर आपत्ति जताई। गुजरात लौटने के बाद दल की ओर से मंदिर ट्रस्ट में शिकायत दर्ज कराई गई।
UPI से किया था भुगतान, बैंक खाते तक पहुंचेगी जांच
शिकायत मिलने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी और जांच के लिए मामला मांधाता थाना पुलिस को सौंप दिया गया। श्रद्धालुओं के मुताबिक, उन्होंने संबंधित युवक को भुगतान UPI के माध्यम से किया था।
इसी डिजिटल लेनदेन को जांच का आधार बनाया गया है। प्रशासन संबंधित UPI एड्रेस से जुड़े बैंक खाते की जानकारी जुटा रहा है, ताकि भुगतान पाने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके। पुलिस और प्रशासन अब यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि युवक वास्तव में मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा था या श्रद्धालुओं को गुमराह कर पैसे वसूल रहा था।
कलेक्टर बोले- एजेंट बनकर 1000 रुपए तक वसूली की शिकायत
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं से एजेंट बनकर अतिरिक्त राशि वसूलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ लोग शीघ्र दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से 600 से 700 रुपए, जबकि कुछ मामलों में 1000 रुपए तक लेने की जानकारी सामने आई है।
इसी तरह गुजरात से आए करीब 35 से 37 श्रद्धालुओं के समूह से एक व्यक्ति द्वारा लगभग 700 रुपए प्रति व्यक्ति लिए जाने का मामला भी सामने आया है।
कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से अपील की कि शीघ्र दर्शन के लिए किसी अनजान व्यक्ति या कथित एजेंट को पैसे न दें।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत 300 रुपए का टिकट मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।
ट्रस्ट के माध्यम से FIR की तैयारी
प्रशासन के अनुसार, मामले में मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। UPI भुगतान और बैंक खाते से मिलने वाली जानकारी के आधार पर कथित आरोपी की पहचान करने का प्रयास जारी है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि मंदिर में शीघ्र दर्शन या अन्य सुविधाओं के लिए केवल अधिकृत काउंटर और निर्धारित ऑनलाइन व्यवस्था का ही इस्तेमाल करें। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं से अतिरिक्त रकम वसूलने वाले फर्जी एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!