गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क: 17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी करने वाले गिरोह ने ठगी की रकम को इधर से उधर पहुंचाने के लिए शहर में गरीबों के बैंक खातों का नेटवर्क खड़ा कर रखा है। एरोड्रम पुलिस की जांच में सामने आया कि मजदूरों और रैपिडो चालकों के बैंक खाते कमीशन पर लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराए जा रहे थे।
इनमें ठगी की रकम जमा होने के बाद निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर की जाती थी। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 15 आरोपियों को चिह्नित किया है। इनमें से चार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की भूमिका और विदेश में बैठे साइबर ठगों से उनके कनेक्शन की जांच कर रही है। ठगी का खुलासा एरोड्रम क्षेत्र निवासी नीलेश दवे की शिकायत से हुआ।
जानकारी के मुताबिक नीलेश ने फेसबुक पर ट्रेडिंग कंपनी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के जरिए उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में यूएसडीटी, क्रिप्टोकरेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग में चार से पांच गुना मुनाफे का झांसा दिया गया। भरोसा होने के बाद नीलेश ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 17 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
रकम जमा होते ही ग्रुप के सदस्यों ने संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने रकम के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू की तो एक बैंक खाता सामने आया, जिसमें ठगी की रकम पहुंची थी। यह खाता भावेश के नाम पर था। पूछताछ में भावेश ने बताया कि उसने अपना करंट अकाउंट ऋषभ यादव को दे दिया था।
सिर्फ बैंक खाता ही नहीं, बल्कि चेकबुक, पासबुक और बैंक में पंजीकृत मोबाइल सिम भी सौंप दी थी। इसके बाद खाते में आने वाली रकम निकालकर आगे दूसरे खातों में भेजा जाता था। जांच में पुलिस को पता चला कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय आरोपी साइबर ठगों के लिए बैंक खातों की व्यवस्था करते थे।
इन खातों को आगे उपलब्ध कराने के बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस के अनुसार ये खाते सामान्य बैंकिंग के लिए नहीं, बल्कि साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और उसे आगे ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।
चार आरोपी गिरफ्तार... डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के मुताबिक पुलिस ने भावेश, आदित्य पांडे, साहिल अरोरा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों की भूमिका बैंक खाते उपलब्ध कराने, खातों के जरिए रकम ट्रांसफर कराने और साइबर ठगों के साथ समन्वय करने से जुड़ी सामने आई है।
ऋषभ यादव की भूमिका भी खाते के संचालन और रकम के लेन-देन से जुड़ी है। पुलिस उससे जुड़े अन्य बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। वहीं पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि एक आरोपी के नाम पर ही तीन बैंक खाते खोले गए थे।
आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाने के लिए किया गया। एक खाते में करीब 5.30 लाख रुपए होने की जानकारी मिली है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस रकम का 17 लाख रुपए की मौजूदा ठगी से सीधा संबंध है या नहीं।
आठ खातों में पहुंची ठगी की रकम
अब तक की जांच में पुलिस ने ऐसे आठ बैंक खातों की जानकारी जुटाई है, जिनमें साइबर ठगी की रकम पहुंची थी। इन खातों के ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इसी तरीके से अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया गया होगा। खातों में रकम आने के बाद उसे तुरंत निकालने या दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का पैटर्न भी जांच में सामने आया है।
विदेश से संचालित नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी का मुख्य नेटवर्क विदेश से संचालित होने की जानकारी सामने आई है। इंदौर में मौजूद आरोपी इस नेटवर्क के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध करा रहे थे। ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत हुई कार्रवाई के बाद अब पुलिस का फोकस उन 11 अन्य आरोपियों पर है जो खातों की खरीद-फरोख्त, रकम के लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। साइबर विशेषज्ञों की मदद से बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर और डिजिटल संपर्कों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!