कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र: मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में आर्थिक अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ कार्यालय के ठीक सामने रिंग रोड की सरकारी सड़क पर रसूखदार बस ऑपरेटरों की अंधेरगर्दी का खुला साम्राज्य चल रहा है। मुख्य मार्ग पर दिन-रात हंस ट्रेवल्स समेत अन्य निजी एजेंसियों की दर्जनों बसें बेखौफ खड़ी कर अवैध अड्डा बना लिया गया है।
जिस कानून व्यवस्था और जांच एजेंसी के दफ्तर के सामने से पूरा शहर न्याय की उम्मीद करता है, उसी की नाक के नीचे यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस अवैध कब्जे के कारण रिंग रोड का पूरा सिस्टम ध्वस्त हो चुका है और आम जनता परेशानियां झेलने को मजबूर है।
कोई नहीं कर रहा कार्रवाई... सड़क किनारे छोटा-मोटा ठेला या गुमटी लगाने वाले पटरी दुकानदारों पर नगर निगम की पीली गैंग का अतिक्रमण विरोधी दस्ता तुरंत हरकत में आ जाता है। निगम की पीली गैंग आए दिन इन छोटे दुकानदारों का सामान छीनकर, गाड़ियां जब्त कर भारी जुर्माना वसूलती है।
वहीं दूसरी ओर, मुख्य सड़क को अपनी बपौती समझकर अवैध बस डिपो में बदलने वाले रसूखदार बस ऑपरेटरों के सामने निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और पीली गैंग का पूरा अतिक्रमण विरोधी दस्ता आंख पर पट्टी बांधकर धृतराष्ट्र बना बैठा है। यह अमला बड़े बस ऑपरेटरों पर एक भी दंडात्मक कदम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
बसों को बीच सड़क तक कर देते हैं खड़ा... इसी प्रशासनिक शह और अनदेखी के बल पर हंस ट्रेवल्स के संचालक अरुण पारिख और अन्य बस ऑपरेटरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बसों को बीच सड़क तक तिरछा खड़ा कर दिया जाता है।
शाम ढलते ही मुख्य मार्ग पर खुलेआम सवारी बैठाने, लगेज लादने और गाड़ियों की मरम्मत का काम शुरू हो जाता है। इस पूरी अव्यवस्था से क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, यातायात पुलिस के जिम्मेदार और स्थानीय पुलिस तंत्र पूरी तरह वाकिफ हैं, लेकिन हर कोई एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रहा है।
हादसों का खतरा बढ़ा... रिंग रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों के इस अवैध जमावड़े से रोज हादसों का खतरा बना रहता है। प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही से भागने के इस रवैये को लेकर स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में भारी रोष है।
जनता अब सीधा सवाल पूछ रही है कि जब चालान काटने और कार्रवाई की बात आती है तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? नागरिकों ने मांग की है कि अपनी आंखों से पट्टी हटाकर संबंधित अधिकारी इस सड़क को बंधक बनाने वाले बस माफिया पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करे और मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराएं।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!