नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार: सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से जुड़े बताए जा रहे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 14वें आरोपी रवि खानचंदानी को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया है कि रवि गिरोह में अहम भूमिका निभा रहा था। उसका काम ऑनलाइन सट्टे की मास्टर आईडी और यूजर आईडी उपलब्ध कराना तथा नए ग्राहकों को नेटवर्क से जोड़ना था।
पुलिस अब तक इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में अमित कौशल, संजय उर्फ रॉनी कौशल, प्रीतेश त्रिपाठी, दिनेश उर्फ यशवर्धन उर्फ लल्ला चौहान, मानव गंगवानी, मनीष पमनानी, निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी, निलेश बागड़ी, राहुल निंबोला, धर्मेंद्र खींची उर्फ धम्मू भाट, स्वप्नदीप उर्फ सनी उर्फ सौम्य प्रीत शिंदे और मुकेश चौधरी समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
अब रवि खानचंदानी की गिरफ्तारी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 14 हो गई है। पुलिस जांच में नेटवर्क की कडिय़ां एक-एक कर जोड़ी जा रही हैं। पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आईडी का संचालन किन लोगों के माध्यम से होता था, कितने ग्राहक नेटवर्क से जुड़े थे और सट्टे के अवैध कारोबार से होने वाले लेनदेन की रकम किन खातों तक पहुंचती थी।
ऑनलाइन सट्टे के साथ ही नाना पटवारी से जुड़े बताए जा रहे जमीन के फर्जीवाड़े के मामलों की जांच भी तेज कर दी गई है। लेनदेन और कथित संलिप्तता की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस ने कई कारोबारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।
पुलिस का फोकस यह पता लगाने पर है कि जमीन के सौदों में किन लोगों की भूमिका रही और लेनदेन का नेटवर्क किस तरह संचालित हुआ। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस को इस मामले में नए नाम और नई कड़ियां सामने आने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई की जा सकती है।
नाना पटवारी को अब तक नहीं बनाया आरोपी
इस पूरे मामले में एक अहम कानूनी स्थिति यह है कि नाना पटवारी को पुलिस ने अभी तक न ड्रग्स, न ऑनलाइन सट्टेबाजी और न ही जमीन धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बनाया है। हालांकि, पुलिस उसके नाम से जुड़े बताए जा रहे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
यानी पुलिस की कार्रवाई फिलहाल उन लोगों पर केंद्रित है, जिनकी भूमिका जांच में ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़ी सामने आ रही है। अब 16वीं गिरफ्तारी के बाद जांच की अगली कड़ी किस तक पहुंचती है, इस पर पुलिस की नजर है।
संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!